{"_id":"640a07958c165c91d00c3243","slug":"lucknow-news-fight-for-confirmed-seats-burglary-immediately-process-of-those-returning-after-holi-begins-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : कंफर्म सीटों के लिए मारामारी, तत्काल में भी सेंधमारी, होली बाद लौटने वालों का सिलसिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : कंफर्म सीटों के लिए मारामारी, तत्काल में भी सेंधमारी, होली बाद लौटने वालों का सिलसिला शुरू
Thu, 09 Mar 2023 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Mar 2023 09:51 PM IST
सार
रेगुलर ट्रेनों की वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 322 पहुंच गई है, जबकि दिल्ली रूट की ट्रेनों में वेटिंग 178 है। चेयरकार भी फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
train reservation
विस्तार
होली मनाने के बाद दिल्ली व मुंबई लौटने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया, जो रविवार तक बना रहेगा। एक ओर जहां तत्काल कोटे के समय सर्वर ठप होने से यात्रियों के टिकट नहीं बने, वहीं टिकट दलालों ने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये टिकटों में सेंधमारी की। रेगुलर ट्रेनों की वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 322 पहुंच गई है, जबकि दिल्ली रूट की ट्रेनों में वेटिंग 178 है। चेयरकार भी फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को तत्काल की सीटों से राहत की उम्मीद थी। पर, उनकी उम्मीदों पर गुरुवार को सर्वर ने पानी फेर दिया। सर्वर ठप होने से तत्काल के टिकट बुक ही नहीं हो पाए, जबकि टिकट दलालों ने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये तत्काल टिकटों में सेंधमारी कर कुछ सीटें बुक कर यात्रियों से मनमाने पैसे वसूले। 10, 11 व 12 मार्च को लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 322, 164, 173 तथा थर्ड एसी में 64, 63, 36 है।
विज्ञापन
गोरखपुर-पनवेल की स्लीपर में 262, 181, 163 तथा थर्ड एसी में 68, 46, 41 वेटिंग चल रही है। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 133, 198, 166, थर्ड एसी में 25, 37, 39 एवं अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट, 228, 161 व थर्ड एसी में 48, 56, 57 वेटिंग है। इसी क्रम में लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 51, 83, रिग्रेट तथा लखनऊ मेल की स्लीपर में 178, 128, 187 एवं थर्ड एसी में 49, 64, 107 वेटिंग है। ऐसे ही काशी विश्वनाथ, अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस, राजधानी, गोरखधाम, वैशाली आदि ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली रूट की चेयरकार भी फुल
पिछले हफ्ते तक लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में चेयरकार की सैकड़ों सीटें खाली थीं, पर अब उसमें वेटिंग शुरू होने से यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में उपरोक्त तारीखों में 15, 45, 97 वेटिंग तथा शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 39, 61, 118 वेटिंग चल रही है। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में दस मार्च को 27 सीटें खाली हैं, 12 को 42 वेटिंग हैं। आलम यह है कि तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार का किराया 2000 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि आम दिनों में यह 1250 रुपये के आसपास होता है।
मुंबई का हवाई किराया 17 हजार और दिल्ली का नौ हजार पहुंचाहोली बाद हवाई जहाज से दिल्ली-मुम्बई लौटने वालों के लिए हवाई सफर भी काफी महंगा हो गया है। मजबूरन यात्रियों ने महंगे टिकट लेकर सफर किया। इंडिगो व एयर इंडिया का लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइटों का टिकट 17 हजार रुपये में बिका। जबकि आम दिनों में यह किराया पांच से छह हजार रुपये होता है। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया, गोएयर की उड़ानों का किराया नौ हजार रुपये में बिका। आम दिनों में ये टिकट तीन से चार हजार रुपये में मिल जाते हैं।
300 रोडवेज बसें बनीं सहारा
होली का पर्व मनाने के लिए लखनऊ से पश्चिमी जिलों, पूर्वांचल आदि जगहों पर जाने के लिए ट्रेनों में भले ही सीटें न मिली हों, पर रोडवेज की बसों से पैसेंजरों को खासी राहत मिली। रोडवेज प्रशासन ने 300 अतिरिक्त बसों का संचालन चारबाग, कैसरबाग, आलमबाग, अवध बस अड्डे से किया, जिससे यात्रियों को घर तक पहुंचने में आसानी हुई। वहीं अब त्योहार बाद इन बसों से ही यात्री वापस भी लौटने लगे हैं।
कार शेयरिंग भी हु़ई
कार शेयरिंग एप इन दिनों खासे पसंद किए जा रहे हैं। जब ट्रेनों में सीटों की मारामारी है, हवाई टिकट आसमान छू रहे हैं। ऐसे वक्त में कार शेयरिंग एप के जरिए लखनऊ से दिल्ली का सफर हजार से 1500 रुपये में मिल रहा है। रिवरबैंक कॉलोनी निवासी रवि रावत कोच हैं और उन्हें गुरुवार को दिल्ली जाना था, ट्रेन में सीट नहीं मिली तो उन्होंने शेयरिंग सर्विस ली और हजार रुपये में दिल्ली पहुंच गए।