फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Female roadways worker chased and beat the passenger, video viral

Lucknow News : महिला रोडवेजकर्मी ने यात्री को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, कैसरबाग बस अड्डे का मामला

Thu, 22 Jun 2023 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Jun 2023 07:54 PM IST
सार

कैसरबाग बस स्टेशन पर उन्नाव के भगवंतनगर के लिए बस की जानकारी के लिए एक युवती पूछताछ काउंटर पर पहुंची। आरोप है कि इंक्वायरी पर तैनात नियमित महिला परिचालक फैजा फारूकी ने बसों की जानकारी नहीं दी। इस पर यात्री ने फिर से जानकारी मांगी तो फैजा का पारा चढ़ गया। 

विज्ञापन
Lucknow News: Female roadways worker chased and beat the passenger, video viral
यूपी रोडवेज

विस्तार

लखनऊ में कैसरबाग बस अड्डे पर बृहस्पतिवार को महिला रोडवेजकर्मी ने एक महिला यात्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दूसरे कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद यात्री को बचाया जा सका। इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


कैसरबाग बस स्टेशन पर उन्नाव के भगवंतनगर के लिए बस की जानकारी के लिए एक युवती पूछताछ काउंटर पर पहुंची। आरोप है कि इंक्वायरी पर तैनात नियमित महिला परिचालक फैजा फारूकी ने बसों की जानकारी नहीं दी। इस पर यात्री ने फिर से जानकारी मांगी तो फैजा का पारा चढ़ गया। 
विज्ञापन


स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला कर्मचारी ने काउंटर से बाहर निकलकर युवती को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंचे टाइम कीपर आमिर जावेद ने फैजा और युवती के बीच बीचबचाव किया। कैसरबाग बस स्टेशन के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि महिला कर्मी व युवती के बीच धक्कामुक्की का वीडियो आया है। यह गंभीर प्रकरण है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आलमबाग बस स्टेशन पर तैनात रहीं एसएसआई ज्योति अवस्थी ने भी एक यात्री की पिटाई कर दी थी। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद ज्योति को हटाया गया था। इसी क्रम में कुछ दिन पहले प्रयागराज की एक बस में संविदा परिचालक ने एक महिला यात्री की पिटाई कर दी थी। रोडवेज प्रशासन ने परिचालक अजीत सिंह की संविदा समाप्त कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed