{"_id":"64f88b5098692cc5bb07f045","slug":"lucknow-news-father-dies-on-son-s-birthday-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बेटे के जन्मदिन की पार्टी के दौरान पिता बेहोश होकर गिरा, मौत, मां को सूदखोर ने किया था अपमानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बेटे के जन्मदिन की पार्टी के दौरान पिता बेहोश होकर गिरा, मौत, मां को सूदखोर ने किया था अपमानित
Wed, 06 Sep 2023 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Sep 2023 07:53 PM IST
सार
लखनऊ में चिनहट के मुलायमनगर निवासी में सुशील शर्मा (45) की मंगलवार को मौत हो गई। वह अपने बेटे के जन्मदिन में केक कटवा रहे थे। अचानक बेहोश होकर गिर गये। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
लखनऊ में चिनहट के मुलायमनगर निवासी में सुशील शर्मा (45) की मंगलवार को मौत हो गई। वह अपने बेटे के जन्मदिन में केक कटवा रहे थे। अचानक बेहोश होकर गिर गये। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने सूदखोर पर सास को अपमानित करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी होने के बाद से ही डिप्रेशन में चले जाने की बात कही है। फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से कुशीनगर निवासी सुशील शर्मा एक महीने पहले तक खाड़ी देश में जेसीबी चलाता था। उसका परिवार कमता के पास मुलायमनगर में रहता है। पत्नी किरन, तीन बच्चे साक्षी, सार्थक व मन्नत परिवार में है। पत्नी के मुताबिक एक महीने पहले सुशील खाड़ी देश से वापस आया था। लखनऊ में उसने काम शुरू किया था। किरन के मुताबिक उसकी सास सुशीला ने कुशीनगर के एक सूदखोर से 22 लाख रुपये ब्याज पर लिये थे। जिसकी किस्त हर महीने 70 हजार रुपये देने थे। सोमवार को सास ने पति से कॉल कर बताया कि सूदखोर को 50 हजार रुपये देने गई थी। रुपये लेने के बाद सूदखोर ने उसे अपमानित किया था। मां को अपमानित करने की जानकारी होने पर सुशील काफी परेशान हो गया। सुशील ने बेटे सार्थक के जन्मदिन 5 सितंबर को करीबी रिश्तेदारों की एक पार्टी घर पर रखी थी। रात में पार्टी के दौरान सार्थक व बच्चे केक काट रहे थे। इसी दौरान अचानक सुशील बेहोश होकर गिर गया। परिजन आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विभूतिखंड थाने से पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गोसाईंगंज के महुराकला गांव निवासी आयुष (20) ने मंगलवार की देर रात ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं खुदकुशी का कारण पता लगा रही है। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक महुरा कला गांव निवासी आयुष मंगलवार की रात वह घर से निकला और गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन की तरफ चला गया। जब वह वापस घर नही आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की । जिसका शव रेलवे पटरी के पास छत विक्षत पड़ा मिला। मृतक के चाचा संतोष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी का कारण पता नहीं चला है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बीमारी से तंग अधेड़ ने लगाई फांसी
गोसाईंगंज के सुतुर खाना रहमत नगर में रहने वाले राम लखन (50) ने बुधवार को फांसी लगा ली। उसका शव सुबह घर के बरामदे में तार से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीमारी से परेशान था। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सुतुर खाना निवासी राम लखन काफी समय से बीमार था। इसी कारण व परेशान चल रहा था। परेशानी में उसने शराब पीनी शुरू कर दी। मंगलवार को वह शराब के नशे में लेटा था। बुधवार की सुबह वह घर के अंदर बरामदे में खंभे के सहारे तार से लटका था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
निगोहां में मस्तीपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद महेश (33) ने मंगलवार रात खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे की छत पर लगे कुंदे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरूआती पड़ताल में मामला घरेलू कलह का दिख रहा है। मस्तीपुर गांव के रहने रामगुलाम के मुताबिक उनका बेटा महेश ने दो बेटे अंश , आदर्श और पत्नी पूनम के साथ घर मे रहता था। उसने मंगलवार रात 10 बजे खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक पारिवारिक कलह और नशेबाजी के कारण पति-पत्नी में आये दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की रात को भी झगड़ा हो रहा था। इसके बाद महेश ने फांसी लगा ली। जबकि माता-पिता बछरावां में अपनी ससुराल में रहते हैं। इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक परिवारीजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया है।