{"_id":"60b539088ebc3e899857462a","slug":"lucknow-news-excise-commissioner-removed-in-aligarh-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अलीगढ़ शराब कांड में पहली बड़ी कार्रवाई, आबकारी आयुक्त को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अलीगढ़ शराब कांड में पहली बड़ी कार्रवाई, आबकारी आयुक्त को हटाया गया
Tue, 01 Jun 2021 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:59 AM IST
सार
- पी गुरुप्रसाद को हटाया, रिग्जयान सैंफिल को मिली जिम्मेदारी
- अब तक 13 पुलिसकर्मी व आबकारी के आधा दर्जन कर्मी निलंबित
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ शराब कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने सोमवार को आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद को हटा दिया। इससे पहले संयुक्त आबकारी आयुक्त स्तर तक के अफसरों पर ही कार्रवाई हुई थी। इस मामले में अब तक 13 पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। गुरुप्रसाद को प्रतीक्षारत करते हुए प्रतिनियुक्ति से लौटे रिग्जयान सैंफिल को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में इस वर्ष जहरीली शराब से मौतों की कई घटनाओं के बाद ऐसे मामलों में शासन व प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर कार्रवाई करके खाना पूरी कर दी जा रही थी। पहले इन घटनाओं को पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद भी घटनाओं का सिलसिला जारी रहा। अलीगढ़ मामले ने और तूल पकड़ लिया तो सत्ता पक्ष के सांसद व विधायक ने ही अधिकारियों पर सवाल उठाने शुरु कर दिए थे। माना जा रहा है कि इसी दबाव के चलते आबकारी आयुक्त को हटाया गया है।
विज्ञापन
इस वर्ष एक दर्जन से अधिक घटनाएं, करीब 200 की गई जान
प्रदेश में जहरीली शराब की वजह से केवल इसी वर्ष एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें प्रतापगढ़ और प्रयागराज में आधा दर्जन घटनाएं, फतेहपुर, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, बदायूं, आजमगढ़ और बुलंदशहर की घटना भी शामिल है। इनमें अकेले अलीगढ़ में ही अब तक 82 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
आबकारी के दो और अधिकारी निलंबित
अलीगढ़ मामले में आगरा जोन के संयुक्त आबकारी आयुक्त रविशंकर पाठक और अलीगढ़ प्रभाग के उप आबकारी आयुक्त ओपी सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।