{"_id":"65696ad59f3e5978890cec25","slug":"lucknow-news-examination-will-be-held-for-promotion-to-the-post-of-computer-operator-grade-b-in-police-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी के पदों पर पदोन्नति के लिए होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी के पदों पर पदोन्नति के लिए होगी परीक्षा
Fri, 01 Dec 2023 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:40 AM IST
सार
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पद पर नियुक्त हुए ऐसे कर्मी, जिन्होंने छह वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो, उनको ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी के पदों पर विभागीय परीक्षा के आधार पर पदोन्नति की जाएगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पद पर नियुक्त हुए ऐसे कर्मी, जिन्होंने छह वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो, उनको ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक 2.30 घंटे की वस्तुनिष्ठ परीक्षा का प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान, मानसिक सामर्थ्य, तर्क शक्ति एवं कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित होगा। इसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। वहीं सेवा अभिलेख के 50 अंक होंगे। बोर्ड ने परीक्षा के लिए अर्ह 1756 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। जल्द ही परीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन