फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Eight solvers caught using facial recognition software in Main Sevak exam

Lucknow News : मुख्य सेविका परीक्षा में फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर से पकड़े गए आठ सॉल्वर

Mon, 25 Sep 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Sep 2023 12:01 AM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित मुख्य सेविका परीक्षा में सॉल्वर गैंग के आठ सदस्य पकड़े गए। इसमें चार सुबह और चार शाम की पाली में पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Eight solvers caught using facial recognition software in Main Sevak exam
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित मुख्य सेविका परीक्षा में सॉल्वर गैंग के आठ सदस्य पकड़े गए। इसमें चार सुबह और चार शाम की पाली में पकड़े गए हैं। इन्हें परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा प्रयोग में लाए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद ली गई। परीक्षा केंद्र पर आने वाले एक- एक अभ्यार्थी की इस सॉफ्टवेयर के जरिए जांच की गई। सुबह और शाम की पाली में अलग- अलग परीक्षा केद्रों पर चार-चार अभ्यार्थी पकड़ में आए। चिन्हित आठों अभ्यार्थियों की जांच की गई तो पता चला कि ये अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। ऐसे में इन सभी आठों सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


24 फीसदी अनुपस्थित रहे छात्र
आयोग की ओर से रविवार को आयोजित मुख्य सेविका परीक्षा में 76 अभ्यार्थी उपस्थिति रहे, जबकि 24 फीसदी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा लखनऊ के 49 परीक्षा केंद्रों पर सुबह और शाम दोनों पाली में हुई। परीक्षा के लिए कुल 45,861 अभ्यर्थियों को चुना गया था, जिसमें दोनों पालियों में 34,995 अभ्यार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह करीब 10867 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed