{"_id":"64639ca6b5be284adf02f867","slug":"lucknow-news-ed-will-interrogate-mukhtar-s-younger-son-umar-to-inquire-about-transactions-with-companies-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: माफिया मुख्तार के छोटे बेटे उमर से ED करेगी पूछताछ, कंपनियों से हुए लेन-देन की लेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: माफिया मुख्तार के छोटे बेटे उमर से ED करेगी पूछताछ, कंपनियों से हुए लेन-देन की लेगी जानकारी
Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
सार
मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही ईडी ने कई कंपनियों में उमर अंसारी की संलिप्तता के प्रमाण मिलने के बाद पूछताछ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी में है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही ईडी ने कई कंपनियों में उमर अंसारी की संलिप्तता के प्रमाण मिलने के बाद पूछताछ करने का निर्णय लिया है। सूत्रों की मानें तो मुख्तार के करीबी जितेंद्र सापरा की कंपनी मऊ आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ये लेन-देन होने के पुख्ता प्रमाण मिले है। ईडी जितेंद्र सापरा को भी लगातार तलाश रही है।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों के खिलाफ जांच में कई ऐसी कंपनियों का पता चला है, जिनमें अपराध से कमाई गई रकम को जमा कराया गया था। इसके जरिए कई संपत्तियों को भी खरीदा गया। जब ईडी ने इसकी गहनता से पड़ताल शुरू की तो पाया कि ये कंपनियों सीधे तौर पर मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
मऊ आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र सापरा और दानिश खान थे, जो मुख्तार और उनके परिजनों को लगातार आर्थिक मदद पहुंचा रहे थे। इसी वजह से ईडी ने जितेंद्र सापरा के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट लेकर तलाश शुरू की, हालांकि वह फरार हो गया। अब ईडी उमर को नोटिस देकर कानूनी शिकंजा कसने जा रही है।
विज्ञापन