फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ED raids on Hygia, OP Gupta and SS Institute, irregularities in examinations

Lucknow News : हाइजिया, ओपी गुप्ता और एसएस इंस्टीट्यूट पर ईडी की छापेमारी, परीक्षाओं में की थी गड़बड़ी

Thu, 04 May 2023 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 May 2023 07:04 PM IST
सार

ईडी ने हाइजिया के संचालक इजहार हुसैन जाफरी, अली अब्बास जाफरी और कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता को दोबारा रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उन्होंने ओपी गुप्ता कॉलेज और एसएस इंस्टीट्यूट में परीक्षाओं के दौरान गड़बड़ी अंजाम देने की बात कबूली।

विज्ञापन
Lucknow News: ED raids on Hygia, OP Gupta and SS Institute, irregularities in examinations
प्रवर्तन निदेशालय

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने लखनऊ के हाइजिया एजूकेशनल ग्रुप, एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और बरेली के ओपी गुप्ता कॉलेज के ठिकानों पर फिर छापे मारे हैं। इस दौरान कॉलेज संचालकों के सिंडीकेट द्वारा परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां अंजाम देने के पुख्ता सुबूत मिले हैं। ईडी के अधिकारियों ने इन कॉलेजों के करीब दो ट्रक दस्तावेज बरामद किए हैं। अधिकारियों की मानें तो कॉलेज प्रबंधक हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। ये छापे हाइजिया के संचालकों की कस्टडी रिमांड पर हुई पूछताछ के आधार पर मारे गए हैं। अधिकारियों की मानें तो छापों में कई अन्य तरह की गड़बड़ियों के सुराग भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

विज्ञापन


ईडी की लखनऊ जोनल ऑफिस और प्रयागराज यूनिट के अधिकारियों की 12 टीमों ने बृहस्पतिवार को हाइजिया में अंजाम दिए गए छात्रवृत्ति घोटाले के मास्टरमाइंड सईद इशरत हुसैन जाफरी उर्फ लकी जाफरी की तलाश में छापे मारे, हालांकि उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पांच टीमों को बरेली के ओपी गुप्ता कॉलेज और चार टीमों को राजधानी के बख्शी का तालाब के मामपुर स्थित एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भेजा गया। ध्यान रहे कि इन कॉलेजों पर ईडी ने 15 फरवरी को भी छापे मारकर छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े कई अहम सुबूत जुटाए थे। करीब ढाई माह तक चली जांच के बाद ईडी ने तीनों कॉलेजों को फिर से खंगाला है। ईडी के अधिकारी एसएस इंस्टीट्यूट के संचालक प्रवीण कुमार चौहान और ओपी गुप्ता कॉलेज के संचालक शिवम गुप्ता से इन गड़बड़ियों के बारे में पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


हाइजिया के संचालकों ने दिए सुराग, होगी फोरेंसिक जांच
ईडी ने हाइजिया के संचालक इजहार हुसैन जाफरी, अली अब्बास जाफरी और कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता को दोबारा रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उन्होंने ओपी गुप्ता कॉलेज और एसएस इंस्टीट्यूट में परीक्षाओं के दौरान गड़बड़ी अंजाम देने की बात कबूली, जिसके बाद दोनों कॉलेजों पर छापा मारा गया। जांच में सामने आया है कि हाइजिया की तरह इन कॉलेजों में भी कॉलेज प्रशासन छात्रों से लाखों रुपये लेकर उनकी उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाता था। ऐसी तमाम उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसी हैंडराइटिंग मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इन उत्तर पुस्तिकाओं को ईडी फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी ताकि कॉलेज संचालकों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed