फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ED arrested Abhishek Singh, close agent of Shine City MD Rashid Naseem

Lucknow News : शाइन सिटी के एमडी राशिद नसीम के करीबी एजेंट अभिषेक सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 06:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Dec 2023 06:41 AM IST
सार

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक शाइन सिटी कंपनी में एजेंट का काम करने वाला सीतापुर के कमलापुर कस्बे का रहने वाला अभिषेक लगातार राशिद नसीम के संपर्क में था। वह राशिद की संपत्तियों को ठिकाने भी लगा रहा था।

विज्ञापन
Lucknow News: ED arrested Abhishek Singh, close agent of Shine City MD Rashid Naseem
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाइन सिटी घोटाले के मास्टरमाइंड राशिद नसीम के करीबी सीतापुर निवासी अभिषेक सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां छह दिन की कस्टडी रिमांड मिलने पर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पहले गिरफ्तार की गयी हरदोई निवासी एजेंट शशिबाला की रिमांड अवधि 5 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों के मुताबिक शाइन सिटी कंपनी में एजेंट का काम करने वाला सीतापुर के कमलापुर कस्बे का रहने वाला अभिषेक लगातार राशिद नसीम के संपर्क में था। वह राशिद की संपत्तियों को ठिकाने भी लगा रहा था। इसके लिए वह तमाम खरीदारों के संपर्क में था। ईडी की जांच में सामने आया कि वह राशिद नसीम की काली कमाई को कई कंपनियों में निवेश भी कर रहा था। बता दें कि ईडी ने शाइन सिटी मामले में बीती 24 नवंबर को एजेंटों के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान शशिबाला को हरदोई से गिरफ्तार किया गया था। वह भी राशिद नसीम के संपर्क में थी और उसकी ईडी द्वारा जब्त संपत्तियों को धोखे से लोगों को बेच रही थी। जांच में एक दूसरे एजेंट अभिषेक सिंह के बारे में भी पता चला, जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए राजधानी स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय बुलाया गया था। पूछताछ में सहयोग नहीं करने और आरोपों की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जिला कोऑपरेटिव बैंक का छह करोड़ हड़पने वालों पर चार्जशीट
वहीं दूसरी ओर ईडी ने फतेहपुर स्थित किशनपुर के जिला कोऑपरेटिव बैंक का छह करोड़ रुपये हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ राजधानी स्थित ईडी की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। ईडी ने यह आरोप पत्र भोला सिंह, ललिता देवी, भगवानदीन यादव, जयशंकर प्रसाद, उर्मिला देवी, रमेश कुमार और गुलाब कली के खिलाफ दाखिल किया है। यह घोटाला वर्ष 2005 से 2010 के बीच अंजाम दिया गया था। बैंककर्मियों की मिलीभगत से कुछ खाताधारकों की रकम को संदिग्ध खातों में भेजकर उसकी बंदरबांट कर ली गयी थी। इसके बाद इस रकम से संपत्तियां खरीदी गयी। ईडी ने पिछले वर्ष आरोपियों की 34.52 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed