फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Dharmendra Pradhan said, UP's education model will become the model for the entire country in th

Lucknow News : धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, यूपी का शिक्षा मॉडल आने वाले समय में पूरे देश का मॉडल बनेगा

Thu, 04 Jan 2024 11:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Jan 2024 11:33 PM IST
सार

योजना के प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए प्रधान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में एनईपी को हुबहू लागू करने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में यूपी का शिक्षा मॉडल पूरे देश का मॉडल बनेगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Dharmendra Pradhan said, UP's education model will become the model for the entire country in th
लखनऊ लोक भवन में आयोजित कार्याक्रम में नियुक्ति पत्र देते धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। यहां काफी अच्छी योजनाएं चल रही हैं जो अन्य प्रदेशों के लिए भी प्रभावी हैं। पीएमश्री स्कूल तो बहाना है। योजना के प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए प्रधान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में एनईपी को हुबहू लागू करने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में यूपी का शिक्षा मॉडल पूरे देश का मॉडल बनेगा।

विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को लोकभवन में पीएमश्री स्कूलों के आधुनिकीकरण की योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीएम की उपस्थिति में हाल में मुख्य सचिवों की बैठक में यूपी के प्रोजेक्ट कायाकल्प की चर्चा हुई। कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से चल रहे मैथ्स व विज्ञान की पढ़ाई, प्रोजेक्ट अलंकार, निपुण भारत आदि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी केंद्र से दो कदम आगे चल रहा है।
विज्ञापन


देश में 26 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इसमें से लगभग 18 प्रतिशत यानी चार करोड़ यूपी में हैं। बिना यूपी के आगे के विकसित भारत की संकल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कई लोगों को नियुक्ति पत्र, टैबलेट मिला है। यह टैबलेट सिर्फ एक टूल नहीं समग्र ब्राम्हांण को जोड़ने का माध्यम है। यूपी के 928 स्कूल पीएमश्री में उच्चीकृत होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय व जवाहर नवोदय विद्यालय भी शामिल हैं। लगभग 1000 विद्यालयों पर 4000 करोड़ रुपए का निवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एनईपी को क्रियान्वित करना है। यह सिर्फ नारा नहीं है, इसे धरातल पर उतरेंगे। हमारा लक्ष्य है कि कक्षा तीन तक के बच्चे अक्षर, संख्या की गणना करना सीखे। आज मेरे और सीएम के सामने चंदौली की बच्ची ने पूरा पढ़कर दिखाया कि यूपी निपुण बनने की ओर अग्रसर है। आज मेरा आत्मविश्वास बड़ा है। नौगढ़, चंदौली के सामान्य घर के बच्चों ने अटल टिंकरिंग लैब बनाई है। 2047 से पहले भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया गया है लेकिन यूपी उससे पहले बनेगा।

बिना कोचिंग आईआईटी-आईएमएम में ले रहे प्रवेश
आज बिना कोचिंग के सामान्य घर के बच्चे आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम आदि में प्रवेश ले रहे हैं। यही एनईपी की सफलता है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम उज्जवला योजना का पायलट प्रोजेक्ट भी 2016 में बलिया से शुरू किया था। आज सिर्फ यूपी में पौने दो करोड़ और पूरे देश में 10 करोड़ लाभार्थी हैं। 10 करोड़वी लाभार्थी मीरा के घर हाल में पीएम ने चाय पी थी।


आज पूरी दुनिया राममय, यूपी उसका केंद्र बिंदु
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं यहां पीएम और यूपी के सीएम का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने 500 साल की प्रतीक्षा को समाप्त किया है। आपके नेतृत्व के कारण ही प्रभु श्रीराम के दिव्य भव्य मंदिर के लोकार्पण की घड़ी आई है। आज पूरी दुनिया भारत को देख रहा है और आज दुनिया राममय है। यूपी इसका केंद्र बिंदु बना है। जल्द ही सभी का सपना साकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed