फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Demand for dearness allowance, bonus and October salary before Diwali

Lucknow News : दीपावली से पहले महंगाई भत्ता, बोनस और अक्टूबर का वेतन देने की मांग

Sun, 16 Oct 2022 06:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 16 Oct 2022 06:29 PM IST
सार

अरुणा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर कार्यवाही के लिए आंदोलन जरूरी है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी तक मंडलीय सम्मेलन चलेंगे। इस दौरान कर्मचारियों को आंदोलन के लिए तैयार किया जाएगा। 29 जनवरी को लखनऊ में फिर से केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow News : Demand for dearness allowance, bonus and October salary before Diwali
रुपया - फोटो : demo pic

विस्तार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से जुलाई से बढ़े हुए महंगाई भत्ते, बोनस व अक्तूबर माह के वेतन का भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग की है। साथ ही कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शासन स्तर पर कई बार वार्ता होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर रोष भी जताया है। परिषद का 15 नवंबर से कर्मचारी जागरण शुरू होगा।

विज्ञापन


इन विभिन्न मुद्दों पर रविवार को दारुलसफा ए ब्लॉक के कॉमन हाल में हुई परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई। अध्यक्ष जेएन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों की समीक्षा की गई। विशेष रुप से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा का संरक्षण व वेतन बढ़ाए जाने, आश्रम पद्धति विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों को नियमित किए जाने का मुद्दा उठा। इसके अलावा वेतन समिति 2016 की संस्तुतियों पर निर्णय किए जाने, केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित संशोधनों को लागू करने, विभिन्न विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया समयबद्ध कराने, एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराने, उनको गृह जनपद के पास तैनाती दिए जाने की मांग भी उठी।
विज्ञापन


यही नहीं संविदा कर्मियों को चिकित्सीय अवकाश की सुविधा देने, शिक्षणेत्तर कर्मियों को सेवानिवृत्ति के समय अवकाश नकदीकरण की सुविधा देने, नगरीय परिवहन सेवाओं के संविदा चालक परिचालकों को समान वेतन देने का मुद्दा भी उठा। साथ ही अनुसूचित प्राथमिक विद्यालयों को अनुदान सूची में लेने व आशा बहुओं का मानदेय न्यूनतम 15000 रुपये फिक्स करने की लंबित मांगें पूरी करने की मांग की गई। संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष नारायण दुबे व महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि 15 नवंबर से कर्मचारी जागरण अभियान में मंडलीय सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव अरुणा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर कार्यवाही के लिए आंदोलन जरूरी है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी तक मंडलीय सम्मेलन चलेंगे। इस दौरान कर्मचारियों को आंदोलन के लिए तैयार किया जाएगा। 29 जनवरी को लखनऊ में फिर से केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने संविदा कर्मियों व शिक्षकों के लिए भी बोनस की मांग की। बैठक में एनएचएम कर्मचारी संघ, समाज कल्याण जनजाति विकास आरएटीएस संविदा शिक्षक संघर्ष मोर्चा को परिषद से संबद्ध किए जाने मंजूरी दी गई। साथ ही शाहजहांपुर की जिला इकाई के गठन को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed