फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Dead body of a young man found soaked in blood on the divider in front of Fun Mall

Lucknow News : फन मॉल के सामने डिवाइडर पर खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर वार के निशान

Sun, 17 Sep 2023 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

लखनऊ में गोमतीनगर में फन मॉल के सामने डिवाइडर पर शनिवार सुबह एक युवक खून से लथपथ मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Lucknow News: Dead body of a young man found soaked in blood on the divider in front of Fun Mall
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में गोमतीनगर में फन मॉल के सामने डिवाइडर पर शनिवार सुबह एक युवक खून से लथपथ मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवक पर हमला कर डिवाइडर पर लाकर फेंका गया था।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस को फन माॅल के सामने बने डिवाइडर पर 30 से 35 साल का युवक बुरी तरह घायल अवस्था में मिला। उसके गले से खून निकल रहा था और कट का निशान था। कंधे-पैर पर भी चोट लगी थी।तलाशी के दौरान पुलिस को युवक की जेब से गांजे की पुड़िया मिली। तीन दिन बाद भी अगर पहचान नहीं होती है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


एडीसीपी के मुताबिक, आशंका है कि युवक पर हमला कहीं दूसरी जगह किया गया और मॉल के सामने डिवाइडर पर डाल दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरा नहीं
घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। ऐसे में यह पता नहीं चल सका है कि युवक किसी हालत में डिवाइडर तक पहुंचा। अब पुलिस लोहिया चौराहे और समतामूलक चौराहे के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed