फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Daughter of woman who accused former minister Gayatri Prajapati of rape arrested

Lucknow News : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की बेटी गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Dec 2022 12:17 AM IST
सार

वकील का आरोप था कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने पूर्व मंत्री से साठगांठ कर उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Lucknow News: Daughter of woman who accused former minister Gayatri Prajapati of rape arrested
गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप चित्रकूट की महिला ने लगाया था। इस महिला व उसकी बेटी पर गाजीपुर थाने में दो साल पहले इंदिरानगर निवासी वकील दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना में महिला की बेटी को आरोपी बनाया था। पुलिस ने रविवार को महिला की बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इंदिरानगर के वकील का आरोप था कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने पूर्व मंत्री से साठगांठ कर उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया था। वकील ने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया था। आशियाना स्थित एक मकान की रजिस्ट्री भी आरोपित महिला ने करवा ली थी, जो गायत्री की संपत्ति बताई गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के दौरान महिला की बेटी की भूमिका भी फर्जीवाड़े में पाई। इसके बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित युवती मूलरूप से चित्रकूट की रहने वाली है और यहां सेक्टर के आशियाना में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसकी मां को भी गोमतीनगर विस्तार से गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed