{"_id":"63d75d2d452b322ccd71e114","slug":"lucknow-news-cm-yogi-paid-tribute-to-bapu-on-his-death-anniversary-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
Mon, 30 Jan 2023 02:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:58 PM IST
सार
सीएम योगी ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। ट्वीट में सीएम ने कहा कि बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने जीपीओ स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। स्कूली बच्चों ने वैष्णव जन समेत कई भजन प्रस्तुत किए। राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित रहे राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा के समक्ष कुछ देर बैठकर बच्चों के भजनों को भी सुना। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता के चिंतन में मनुष्यता व समरसता का आह्वान
सीएम योगीआदित्यनाथ ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। ट्वीट में सीएम ने कहा कि बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
विज्ञापन