फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi gave instructions, buy paddy with promptness and transparency

Lucknow News : सीएम योगी ने दिए निर्देश, तत्परता और पारदर्शिता से करें धान खरीद

Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
सार

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के तहत 18 जनवरी तक 8 लाख 98 हजार 666 किसानों से 56 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi gave instructions, buy paddy with promptness and transparency
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान खरीद केंद्रों पर पूरी तत्परता एवं पारदर्शिता से धान खरीद करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। धान खरीद में कोताही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के तहत 18 जनवरी तक 8 लाख 98 हजार 666 किसानों से 56 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 8 लाख 24 हजार 720 किसानों से 52 लाख 51 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3 लाख 58 हजार मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को 9697.63 करोड़ रुपये का धान मूल्य भुगतान किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed