फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM said, the topic related to Mann Ki Baat became a mass movement, the 100th edition was heard a

Lucknow News : सीएम ने कहा, मन की बात जिस विषय से जुड़ा, जन आंदोलन बन गया, हजारों जगह सुना गया 100वां संस्करण

Sun, 30 Apr 2023 10:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 Apr 2023 10:23 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार पर गए योगी वहां मन की बात कार्यक्रम से जुड़े। रविवार को प्रदेश में हजारों स्थानों मन की बात के 100वें संस्करण को सुना गया।

विज्ञापन
Lucknow News: CM said, the topic related to Mann Ki Baat became a mass movement, the 100th edition was heard a
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम जिस विषय से जुड़ा वह जन आंदोलन बन गया। उन्होंने कहा कि मन की बात प्रेरक होने के साथ सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाली है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार पर गए योगी वहां मन की बात कार्यक्रम से जुड़े। रविवार को प्रदेश में हजारों स्थानों मन की बात के 100वें संस्करण को सुना गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अंत्योदय का संकल्प, विकसित भारत का विजन और विश्व समुदाय के कल्याण का दृष्टिपथ है। उन्होंने कहा कि मन की बात सदैव ही प्रेरक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाली होती है। देश और समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोने वाला यह मन की बात कार्यक्रम जिस विषय से जुड़ा वह जन आंदोलन बन गया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संस्कृति के संरक्षण व संर्वधन, स्वच्छ भारत अभियान, अमृतकाल एवं अमृतसरोवर सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा करते हुए चरैवेति चरैवेति भावना के साथ 100वां एपिसोड पूरा किया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रामलीला मैदान इकोना श्रावस्ती में मन की बात से जुड़ते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने मन की बात के 57 नायकों के साथ सुना 100वां संस्करण
राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मन की बात के यूपी से जुड़े 57 नायकों, पद्म पुरुस्कार,खेल रत्न,वीरता पुरुस्कार विजेताओं और प्रभावशाली हस्तियों ने भी मन की बात के 100वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर राजभवन के गांधी सभागार में ''मन की बात और आजादी का अमृत महोत्सव'' विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यपाल ने कहा कि 9 साल से 14 साल तक की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर की दोनों वैक्सीन अवश्य लगाएं।

हजारों स्थानों पर सुना गया मन की बात
भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में करीब 55 हजार से अधिक स्थानों पर मन की बात का प्रसारण सुनाने की व्यवस्था की। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों, मंदिरों, मठों और मदरसों में भी मन की बात कार्यक्रम सुना गया। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, श्रमिक, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक तथा प्रबुद्धवर्ग भी मन की बात से जुड़ा।

भाजपा की ओर से पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वां संस्करण को एतिहासिक और व्यापक बनाने के लिए बूथ स्तर पर लगभग 55 हजार स्थानों पर प्रसारण की व्यवस्था की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 100 से अधिक स्थानों पर बडे़ स्तर पर आयोजित किया गया है। स्थानीय सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

नई ऊर्जा का संचार होता है - चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुरादाबाद में बिलारी मंडल के बूथ संख्या 234 पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता के साथ मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सदैव हममें नई ऊर्जा कां संचार करता है व जनता की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ मंच प्रदान करने के साथ ही उनके प्रति जनविश्वास व जनभागीदारी को बढ़ाने वाली है।

नव सृजन का संवाहक बना मन की बात
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम पर्यावरण, समाज, कृषि, संस्कृति, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में नव सृजन व नव परिवर्तन का संवाहक बना है।


हजारों सेल्फी अपलोड हुई
पीएम मोदी के मन की बात सुनते हुए सेल्फी नमो एप पर अपलोड करने की व्यवस्था की गई थी। प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनते हुए सेल्फी एप पर अपलोड की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed