फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Chief Secretary said, take strict action against those who burn stubble

Lucknow News : मुख्य सचिव ने कहा, पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें

Wed, 08 Nov 2023 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Nov 2023 12:20 AM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने सभी जिलों में पराली जलाने की घटनाओं को सख्ती से रोकने और जिन जिलों में पराली जलाने की घटनाएं हो रही है वहां जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Lucknow News: Chief Secretary said, take strict action against those who burn stubble
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रतिबंधित निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में पराली जलाने की घटनाओं को सख्ती से रोकने और जिन जिलों में पराली जलाने की घटनाएं हो रही है वहां जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों को छूट प्रदान की गई हैं उन्हें छोड़कर सभी निर्माण कार्य के सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में ग्रैप-4 लागू किया गया है वहां वायु प्रदूषण रोकने के लिए जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का पूरी क्षमता के साथ उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। हॉट मिक्स प्लांट, क्रशर, वायु प्रदूषण कारक उद्योग कार्य नहीं करें। उन्होंने एनसीआर के जिलों में विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पराली या कूड़ा जलाने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पराली को गौ आश्रय स्थलों में दान कराने और सीबीजी प्लांट में आपूर्ति कराने का भी सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed