फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Chief Secretary said, DM to review the circle rate, eco-tourism will increase tourist arrivals

Lucknow News : मुख्य सचिव ने कहा, सर्किल रेट की समीक्षा करें डीएम, ईको टूरिज्म से बढ़ेगी पर्यटकों की आवक

Thu, 18 Aug 2022 06:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Aug 2022 06:29 PM IST
सार

बुधवार को जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म बोर्ड से वन क्षेत्र में बफर जोन के बाहर पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow News : Chief Secretary said, DM to review the circle rate, eco-tourism will increase tourist arrivals
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में बीते चार साल से सर्किल रेट में परिवर्तन नहीं हुआ है। जिलाधिकारियों को सर्किल रेट की समीक्षा करने की आवश्यकता है। बुधवार को जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म बोर्ड से वन क्षेत्र में बफर जोन के बाहर पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएगी। इससे जिलों में पर्यटकों की आवक बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने ईको टूरिज्म का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूल और कालेज में प्रिकॉशन डोज लगाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सहारनपुर के  मंडलायुक्त ने एटीएफ  (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी के किनारे के गांव स्मैक प्रभावित हैं। जहां किशोर और नौजवान स्मैक से नशे की गिरफ्त में हैं। इसी कारण से एटीएफ सेंटर स्थापित किया गया है। एटीएफ सेंटर में एक चिकित्साधिकारी, एक डाटा मैनेजर, एक काउंसलर और एक उपचारिका की तैनाती की गई है। सेंटर में नशे की गिरफ्त में आए लोगों का गुणवत्तापूर्ण उपचार किया जा रहा है। अब तक 28 लोग पूरी तरह से स्वास्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






हमीरपुर के जिलाधिकारी ने यमुना एवं बेतवा नदी के संगम पर स्थित बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार हमीरपुर नगर में तटबंधों के निर्माण के बारे प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में 6 तटबंधों का सुंदरीकरण कार्य कराया जा चुका है। तटबंधों पर इंटरलाकिंग तथा तटबंधों के किनारे स्थित लोगों के घरों के पास वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। वहीं तटबंध पर फास्ट फूड काउंटर्स खोलने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।


बहराइच के जिलाधिकारी ने नैपियर घास की विशेषताओं की जानकारी दी। बैठक में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed