फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Chief Secretary Durgashankar gave instructions, officers should be alert to prevent floods and h

Lucknow News : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर ने दिए निर्देश, बाढ़ और अतिवृष्टि से बचाव के लिए सजग रहें अधिकारी

Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने बुधवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Chief Secretary Durgashankar gave instructions, officers should be alert to prevent floods and h
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों को राहत कार्य के लिए सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में रेन गेज का कार्य तेजी से पूरा कराएं। बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की बाढ़ इकाई और आपदा प्रबंधन टीम को 24 घंटे अलर्ट रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बुधवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सिंचाई एवं जल संसाधन के साथ-साथ राहत एवं बचाव से जुड़े सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें। । उन्होंने कहा कि गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य जांच, सदर्भन एवं पोषण प्रबंधन के लिए प्रदेश में ‘संभव अभियान’ संचालित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते गंभीर कुपोषित बच्चों को विभिन्न विभागों की सेवाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने ‘अन्नपूर्णा’ (उचित दर की दुकान एवं जन सुविधा केन्द्र) विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। गोंडा के जिलाधिकारी ने ‘ब्रांड अरगा’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में राहत विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग, नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed