{"_id":"638e2ae8f9afd8719a3b5cb4","slug":"lucknow-news-chief-minister-yogi-said-mlas-should-prepare-for-civic-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: मुख्यमंत्री योगी ने कहा- निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें विधायक, विपक्ष को दें करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: मुख्यमंत्री योगी ने कहा- निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें विधायक, विपक्ष को दें करारा जवाब
Tue, 06 Dec 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Dec 2022 12:13 AM IST
सार
सीएम योगी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर वार्ड और अध्यक्षों का आरक्षण निर्धारित हो गया है। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी में जुट जाएं। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए उसे चुनाव जिताएं। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगम और निकायों में भाजपा का बोर्ड बनना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सभी विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में जुटने और उनके क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार शाम लोक भवन में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों को सदन में सक्रिय रहकर विपक्ष को करारा जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रयागराज कुंभ 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। अनुपूरक बजट में भी प्रयागराज कुंभ के लिए प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि 2019 कुंभ के आयोजन की विश्व स्तर पर प्रशंसा हुई थी। 2025 के कुंभ मेले का उससे भी बेहतर और भव्य आयोजन किया जाएगा। बोले कुंभ में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर वार्ड और अध्यक्षों का आरक्षण निर्धारित हो गया है। सभी विधायक अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी में जुट जाएं। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए उसे चुनाव जिताएं। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगम और निकायों में भाजपा का बोर्ड बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद मौजूद थे।
विज्ञापन