{"_id":"63734ac63a00e1033156b7db","slug":"lucknow-news-cheated-in-love-the-girl-jumped-into-the-gomti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: प्यार में धोखा मिलने से निराश हुई युवती ने गोमती में लगाई छलांग, किसी तरह बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: प्यार में धोखा मिलने से निराश हुई युवती ने गोमती में लगाई छलांग, किसी तरह बच गई जान
Tue, 15 Nov 2022 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:57 PM IST
सार
युवती का बीते चार साल से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था पर अब युवक किसी अन्य युवती से बात करने लगा था जिस पर झगड़ा हुआ और युवती ने गोमती नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार में मिले धोखे से आहत एक युवती ने मंगलवार दोपहर रिवर ०फ्रंट पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसके नदी में कूदते ही पुल के नीचे मौजूद गोताखोरों ने तत्काल बचाने का काम शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने लेकर गई। जहां पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, परिजनों ने भी किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक नदी में कूदने वाली युवती इलाके की रहने वाली है। युवती का सौरभ नाम के एक युवक से पिछले चार साल से अफेयर था। दोनों से साथ जीने मरने की कसम खाई थी। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि इन दिनों सौरभ एक दूसरी युवती से बात करने लगा। जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया। इस बात से दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को युवती ने कॉल किया तो सौरभ अभद्रता करने लगा। दोबारा कॉल न करने की धमकी देकर काट दिया। प्यार में मिले धोखे से युवती परेशान हो गई। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ऑटो पकड़कर वह रिवरफ्रंट पुल पहुंची। ऑटो वाले के जाते ही युवती नदी में छलांग लगा दी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक युवती के परिजन किसी तरह की कोई कारवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन