{"_id":"62c705708a508048bf3ad8c3","slug":"lucknow-news-charges-against-former-minister-azam-khan-will-be-decided-on-19-case-of-misuse-of-government-letter-pad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पूर्व मंत्री आजम खां पर 19 को तय होंगे आरोप, सरकारी लेटर पैड के गलत इस्तेमाल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पूर्व मंत्री आजम खां पर 19 को तय होंगे आरोप, सरकारी लेटर पैड के गलत इस्तेमाल का मामला
Fri, 08 Jul 2022 07:55 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Jul 2022 07:55 AM IST
सार
एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप तय करने के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आजम खां भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Azam Khan
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सरकारी लेटर पैड व मोहर का गलत इस्तेमाल कर वैमनस्यता फैलाने और अपमानित करने के मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को अभियोजन प्रपत्रों की कॉपी दी गई। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप तय करने के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आजम खां भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पत्रावली के अनुसार वादी अल्लामा जमीर नकवी ने एक फरवरी 2019 को आजम खां के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि घटना वर्ष 2014 से संबंधित है लेकिन सरकार के प्रभाव के चलते उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। नकवी ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य को भेजे शिकायत में आरोप लगाया है कि आजम खां सरकारी लेटर पैड व मोहर का दुरुपयोग करके भाजपा, आरएसएस और मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी को बदनाम कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन