{"_id":"6549350b9e48ff0fd7085a13","slug":"lucknow-news-cbi-anti-corruption-branch-caught-engineer-taking-rs-20-thousand-in-orai-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने उरई में इंजीनियर को 20 हजार रुपये लेते हुए दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने उरई में इंजीनियर को 20 हजार रुपये लेते हुए दबोचा
Tue, 07 Nov 2023 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:18 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर वेद प्रकाश के खिलाफ रवींद्र पांचाल ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। बीएसएनएल में ठेकेदारी करने वाले रवींद्र से डाकोर ब्लॉक के बीडीओ कार्यालय में ओएलटी मशीन की स्थापना का काम देने और आसानी से भुगतान करने के बदले में डिवीजनल इंजीनियर 20 हजार रुपये रिश्वत देने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने जालौन की उरई तहसील में भारत संचार निगम लिमिटेड के डिवीजनल इंजीनियर वेद प्रकाश को सोमवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम ने उसके उरई और कानपुर के आवास पर छापा भी मारा है। उसे मंगलवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर वेद प्रकाश के खिलाफ रवींद्र पांचाल ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। बीएसएनएल में ठेकेदारी करने वाले रवींद्र से डाकोर ब्लॉक के बीडीओ कार्यालय में ओएलटी (ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क) मशीन की स्थापना का काम देने और आसानी से भुगतान करने के बदले में डिवीजनल इंजीनियर 20 हजार रुपये रिश्वत देने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
उनके विरोध करने पर वह भुगतान नहीं करने की धमकी देने लगा। रवींद्र ने सीबीआई से इसकी शिकायत की, जिसके बाद लखनऊ से भेजी गयी टीम ने वेद प्रकाश को उसके उरई स्थित कार्यालय से रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया। तत्पश्चात उसके सरकारी आवास और कानपुर स्थित निजी आवास पर भी छापा मारा, जहां से तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन