फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Case filed against 15 unknown advocates who beat up the inspector

Lucknow News : दरोगा को पीटने वाले 15 अज्ञात अधिवक्ताओं पर केस दर्ज, सीसीटीवी की मदद से पुलिस पहचान में जुटी

Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
सार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को लखनऊ में कचहरी के पास वकीलों के प्रदर्शन के दौरान लखीमपुर के दरोगा की पिटाई के मामले में 15 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Lucknow News: Case filed against 15 unknown advocates who beat up the inspector
लखनऊ में पुलिस प्रशासन के विरोध में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को लखनऊ में कचहरी के पास वकीलों के प्रदर्शन के दौरान लखीमपुर के दरोगा की पिटाई के मामले में 15 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दरोगा से मारपीट करने वालों के बारे में पता लगा रही है। 

विज्ञापन


हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को वकीलों ने कचहरी और उसके आसपास के इलाके में जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान वकीलों ने पुलिस वालों और राहगीरों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान लखीमपुर में तैनात दरोगा अवधेश सिंह बाइक से जा रहे थे। स्वास्थ्य भवन चौराहे के पास अधिवक्ता के हुजूम ने उन्हें घेर लिया था और बाइक से गिराकर उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी थी। दरोगा अवधेश कुमार की की तहरीर पर शुक्रवार को वजीरगंज थाने में 15 अज्ञात वकीलों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दारोगा पर हमला करने वाले अधिवक्ताओं को चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मदेयगंज से हुई मारपीट के मामले में कोई केस दर्ज नहीं

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता ने इंस्पेक्टर मदेयगंज अभय कुमार के साथ मारपीट की गई, पर इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसके अलावा वकीलों ने कई लोगों के साथ अभद्रता भी की थी। एसीपी हजरतगंज अरिवंद कुमार को भी वकीलों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। इन किसी भी मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed