फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Case against Jal Nigam engineer for amassing disproportionate assets, expenditure of Rs 1.16 cro

Lucknow News : जल निगम के इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस, आय से 1.16 करोड़ अधिक व्यय

Sun, 23 Jun 2024 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Jun 2024 10:08 PM IST
सार

विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर ने उनके खिलाफ शासन के निर्देश पर संपत्तियों की खुली जांच की थी। जिसमें पाया गया कि उन्होंने अपने आय के समस्त वैध स्रोतों से 1.16 करोड़ रुपये अधिक व्यय किए हैं।

विज्ञापन

विस्तार

विजिलेंस ने जल निगम (सीएंडडीएस) के तत्कालीन परियोजना प्रबंधक/सहायक अभियंता यूनिट-22 कमल कुमार खरबंदा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर ने उनके खिलाफ शासन के निर्देश पर संपत्तियों की खुली जांच की थी। जिसमें पाया गया कि उन्होंने अपने आय के समस्त वैध स्रोतों से 1.16 करोड़ रुपये अधिक व्यय किए हैं। तत्पश्चात विजिलेंस ने उनके खिलाफ शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


बता दें कि करीब चार साल तक चली विजिलेंस की खुली जांच में सामने आया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के रामपुर निवासी कमल कुमार खरबंदा का राजधानी के गोमतीनगर स्थित एल्डिको कॉलोनी और पेपर मिल कॉलोनी में आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन द्वारा उनके खिलाफ जांच के लिए निर्धारित अवधि के दौरान समस्त ज्ञात एवं वैध स्रोतों से कुल 62,26,940 रुपये की आय अर्जित की, जबकि इस अवधि के दौरान उन्होंने चल-अचल संपत्तियों को अर्जित करने तथा भरण-पोषण में कुल 1,78,11,443 रुपये व्यय किए। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 1.16 करोड़ रुपये अधिक व्यय किए।


जब उनसे इस अंतर के बारे में जवाब-तलब किया गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तत्पश्चात, विजिलेंस की खुली जांच की रिपोर्ट पर शासन ने बीती 19 अप्रैल को केके खरबंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed