फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Car stuck in jam, pegs made on bonnet, video viral on social media

Lucknow News : जाम में फंसी कार, बोनट पर बनाने लगे पैग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 08 Feb 2023 01:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

रील बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया गया। इसमें स्पोर्ट बाइक से दो युवक जा रहे हैं। पीछे बैठा युवक हाथ में पिस्तौल लिए हुए निशाना साध रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद चौक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lucknow News: Car stuck in jam, pegs made on bonnet, video viral on social media
जाम के दौरान सड़क पर पार्टी करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाम में कार फंसी तो इसमें सवार युवक बोनट पर ही शराब का पैग बनाने लगे। आसपास खड़े वाहनों में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो मंगलवार को लखनऊ पुलिस के ट्विटर हैंडल से टैग किया गया तो पुलिस हरकत में आ गई। उधर, एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें बाइक सवार दो युवक हाथ में पिस्तौल लेकर फिल्मी गाने पर रील बनाते दिखे। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहला वीडियो आगरा एक्सप्रेस-वे के पास का होने का दावा किया जा रहा है। इसमें ग्रे रंग की कार जाम में फंसी नजर आई। वायरल वीडियो में लाल रंग की शर्ट पहने युवक और उसका साथी नजर आ रहा है। दोनों कार के बोनट पर गिलास रखते हैं और लाल रंग की शर्ट पहने युवक बोतल से गिलास में शराब डालता है। आरोपी युवकों की कार के आगे सफेद रंग की कार में बैठा युवक भी आरोपियों का साथी बताया जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल को टैग किए गए वीडियो को कई बार शेयर किया गया। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पारा इलाके का बताया गया। हालांकि, इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि वीडियो कहां का है, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


इधर, हाथ में पिस्तौल लेकर बाइक पर स्टंट
मंगलवार को ही फिल्मी गाने पर रील बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया गया। इसमें स्पोर्ट बाइक से दो युवक जा रहे हैं। पीछे बैठा युवक हाथ में पिस्तौल लिए हुए निशाना साध रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद चौक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार मिश्र के मुताबिक पक्का पुल के पास यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। फुटेज में नजर आ रहे युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed