फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Car driver's negligence became the reason for the accident, student Abhimanyu died

Lucknow News : कार चालक की लापरवाही बनी हादसे की वजह, छात्र अभिमन्यु की हुई थी मौत, बस बरामद

Fri, 15 Dec 2023 06:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Dec 2023 06:16 PM IST
सार

फुटेज में साफ दिख रहा है कि हादसे के बाद सफेद रंग की कार चालक कुछ पल के लिए रूका भी, और फिर कार लेकर चला गया। वहीं हादसे के बाद बस चालक ने बस को नहीं रोका था।

विज्ञापन
Lucknow News: Car driver's negligence became the reason for the accident, student Abhimanyu died
मृतक बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई के सभाखेड़ा इलाके में बस की टक्कर से हुई छात्र अभिमन्यु मौत एक कार चालक की लापरवाही के चलते हुई थी। कार से बचने के लिए अभिमन्यू की मां सपना ने जैसे ही स्कूटी को काटा उनकी स्कूटी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक के बारे में भी पता लगा रही है। शुक्रवार को पीजीआई पुलिस ने रोडवेज बस को बरामद करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पीजीआई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में स्कूटी सवार सपना बेटे अभिमन्यू और बेटी राखी के साथ आराम से जाते दिख रही हैं। अचानक सभाखेड़ा मोड के पास अंदर की सड़क से एक सफेद रंग की कार निकली। कार के अचानक मेन रोड पर आते ही उससे बचने के लिए सपना ने स्कूटी को दाहिनी तरफ काटा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस का पहिया अभिमन्यू पर चढ़ा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


फुटेज में साफ दिख रहा है कि हादसे के बाद सफेद रंग की कार चालक कुछ पल के लिए रूका भी, और फिर कार लेकर चला गया। वहीं हादसे के बाद बस चालक ने बस को नहीं रोका था। हादसे के संबंध में सपना ने बस चालक के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने एकतानगर इलाके से रोडवेज बस को बरामद करते हुए चालक रायबरेली जनपद निवासी राम बहादुर को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर पीजीआई बृजेश चंद्र तिवारी हादसे का फुटेज मिला है। सफेद रंग की कार के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed