फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Campaign will run for the identification of cancer, diabetes and heart diseases

Lucknow News : कैंसर, मधुमेह एवं दिल की बीमारियों की पहचान के लिए चलेगा अभियान

Tue, 03 Jan 2023 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Jan 2023 07:21 PM IST
सार

नेशनल हेल्थ मिशन ने तहत 45 जिलों में चलने वाले एनसीडीसीएस कार्यक्रम में  कैंसर, डायबिटीज, हार्ट और स्ट्रोक के मरीजों को लक्षण के आधार पर पहचान की जाएगी। फिर उनकी जांच कराकर इलाज कराया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Campaign will run for the identification of cancer, diabetes and heart diseases
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के 15 नए जिलों में नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कॉर्डियो वस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। अभी तक यह सिर्फ 30 जिलों में चल रहा था। इसके तहत अब 45 जिलों में कैंसर, डायबिटीज, हार्ट एवं स्ट्रोक से बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन ने तहत 45 जिलों में चलने वाले एनसीडीसीएस कार्यक्रम में  कैंसर, डायबिटीज, हार्ट और स्ट्रोक के मरीजों को लक्षण के आधार पर पहचान की जाएगी। फिर उनकी जांच कराकर इलाज कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग करेंगे। इसमें 30 वर्ष से अधिक उम्र केलोगों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सौंपी गई है।  जिले की एनसीडी सेल के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी 30 जिलों में चल रही योजना
झांसी, जालौन, ललितपुर, रायबरेली, फर्रूखाबाद, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, फतेहपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर, आगरा, सीतापुर, मेरठ, बदायूँ, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, अमरोहा, फिरोजाबाद, जीबी नगर, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गाजियाबाद एवं बहराइच में कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 15 जिलों में चलेगा अभियान
अमेठी, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, इटावा, अयोध्या, गोंडा, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मिर्जापुर, मुरादाबाद एवं प्रतापगढ़ में नए सिरे से स्क्रीनिंग की जाएगी।


हर स्तर पर बरतें सतर्कता
दिल, कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। समय पर बीमारी की पहचान जरूरी है। इसके लिए स्क्त्रस्ीनिंग जरूरी है। सभी लोग जांच कराएं। ताकि समय पर बीमारी की पहचान की जा सके। 30 साल से अधिक उम्र के लोगों से अपील है कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच कराएं। स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed