{"_id":"65426e268421ef33e10d4f69","slug":"lucknow-news-bjp-will-work-on-strengthening-the-vote-bank-of-backward-classes-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पूरब से पश्चिम तक पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को साधने में जुटेगी भाजपा, कल दिल्ली में होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पूरब से पश्चिम तक पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को साधने में जुटेगी भाजपा, कल दिल्ली में होगा मंथन
Wed, 01 Nov 2023 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:56 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को भाजपा के केन्द्रीय मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में प्रदेश में भाजपा के पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा यूपी में पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को साधने के साथ ही जातीय जनगणना के मुद्दे की काट तलाशेगी। बृहस्पतिवार को भाजपा के केन्द्रीय मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में प्रदेश में भाजपा के पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने और 60 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 2014 से लगातार भाजपा की जीत में पिछड़े वर्ग के वोट बैंक का सबसे बड़ा योगदान है। आगामी चुनाव में भी पिछड़े वर्ग के वोट बैंक पर कब्जा बरकरार रखने बिना पार्टी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश में समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को भी मजबूती देने पर भी जोर दिया जा रहा है। उधर, सपा, कांग्रेस, बसपा के साथ भाजपा के सहयोगी अपना दल, सुभासपा की ओर से जातीय जनगणना कराने की मांग उठाई जा रही है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक जातीय जनगणना का मुद्दा पिछड़े वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है।
विज्ञापन
लिहाजा इस मुद्दे की काट तैयार करने के साथ ही पिछड़े वर्ग के वोट बैंक में पकड़ बनाए रखने को लेकर चिंतित है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में कुर्मी समाज से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीएल वर्मा, निषाद समाज से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, गुप्ता समाज से प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता, गुर्जर समाज से राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र नागर, जाट समाज से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य पिछड़े वर्ग के नेता शामिल होंगे। बैठक में पिछड़े वर्ग की प्रमुख बिरादरियों के वोट बैंक में कब्जा जमाने की रणनीति पर मंथन होगा। साथ ही राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों को धार देकर जातीय जनगणना के मुद्दे की काट तलाशने पर भी चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा के पीडीए की काट तलाशने के लिए भाजपा दलित वोट बैंक में जनाधार बढ़ाने और मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति भी बनेगी।
भाजपा का जनजाति सम्मेलन स्थगित
भाजपा की ओर से 2 नवंबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में प्रस्तावित अनुसूचित जाति सम्मेलन स्थगित किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दिल्ली बैठक में शामिल होने जाना है। इसी के मद्देनजर सम्मेलन स्थगित किया गया है। हालांकि सीएम योगी हरदोई में महिला मोर्चे के महिला सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। सीएम हरदोई से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।