फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: BJP will give more tickets to backward and women in civic elections

Lucknow News : निकाय चुनाव में पिछड़ों और महिलाओं को ज्यादा टिकट देगी भाजपा

Thu, 30 Mar 2023 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

निकाय चुनाव में यूं तो ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण निर्धारित है। लेकिन निकाय चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने ओबीसी वर्ग में माहौल सुधारने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Lucknow News: BJP will give more tickets to backward and women in civic elections
bjp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव में पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा 30 से 35 फीसदी तक टिकट ओबीसी वर्ग के प्रत्याशियों को देगी। वहीं निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक आधी आबादी के पूरे वोट पर कब्जा जमाने के लिए महिलाओं का टिकट भी बढ़ाया जाएगा। निकाय चुनाव में दोनों वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भी इसका लाभ उठाने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में यूं तो ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण निर्धारित है। लेकिन निकाय चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने ओबीसी वर्ग में माहौल सुधारने की कोशिश की है। पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी से बढ़ाकर 30 से 35 प्रतिशत तक टिकट देने का विचार किया है। खासतौर पर नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष एवं सभासद के पदों पर पिछड़े वर्ग की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। सामान्य वर्ग की सीटों पर भी पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रत्याशी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 तथा विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में भाजपा को मिली जीत में आधी आबादी का बड़ा योगदान माना जाता है। पार्टी लगातार किसी न किसी कार्यक्रम के जरिये महिलाओं के बीच कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें पार्टी से जोड़ने और उनके बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का भी प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में महिला वोट बैंक पर कब्जा बरकरार रखने के लिए उन्हें पहले से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की रणनीति है। महिलाओं को 15 से 25 फीसदी तक टिकट दिए जाने की योजना है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि निकाय चुनाव में महिलाओं को ज्यादा टिकट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed