फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: BJP spokesperson Rakesh Tripathi filed a complaint against Akhilesh

Lucknow News : भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश के खिलाफ दाखिल किया परिवाद

Fri, 23 Dec 2022 02:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Dec 2022 02:10 PM IST
सार

राकेश त्रिपाठी ने परिवाद में बताया है कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। एक दिसंबर को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके जवाब में समाजवादी पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल से परिवादी के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: BJP spokesperson Rakesh Tripathi filed a complaint against Akhilesh
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। इसमें त्रिपाठी ने दोनों नेताओं पर उनकी राजनैतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए अपमानजनक ट्वीट करने का आरोप लगाया है। इस पर विशेष एसीजेएम अंबरीष कुमार श्रीवास्तव ने परिवाद दर्ज करने व वादी के बयान दर्ज करने के लिए 7 जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


राकेश त्रिपाठी ने परिवाद में बताया है कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। एक दिसंबर को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके जवाब में समाजवादी पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल से परिवादी के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सपा की ओर से जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नियत से ट्वीट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed