{"_id":"634c63adef4a171e8469184b","slug":"lucknow-news-bjp-made-former-minister-mahendra-singh-in-charge-of-tripura-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को भाजपा ने बनाया त्रिपुरा चुनाव का प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को भाजपा ने बनाया त्रिपुरा चुनाव का प्रभारी
Mon, 17 Oct 2022 01:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:34 AM IST
सार
इससे पहले महेन्द्र सिंह असम के प्रभारी बनाए गए थे, वहां वर्षों बाद भाजपा की सरकार बनी थी। इसके पुरस्कार स्वरूप ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें एमएलसी बनाकर योगी सरकार-1 में जलशक्ति जैसे भारी-भरकम विभाग का मंत्री बनाया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार-1 में मंत्री रह चुके महेन्द्र सिंह की सांगठनिक क्षमता पर एक बार फिर से विश्वास करते हुए भाजपा हाईकमान ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है। वहीं राज्यसभा सांसद समीर उरांव को सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले महेन्द्र सिंह असम के प्रभारी बनाए गए थे, वहां वर्षों बाद भाजपा की सरकार बनी थी। इसके पुरस्कार स्वरूप ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें एमएलसी बनाकर योगी सरकार-1 में जलशक्ति जैसे भारी-भरकम विभाग का मंत्री बनाया था। लेकिन, योगी सरकार-2 में उन्हे मंत्री नहीं बनाया गया। जिससे यह कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी में महेंद्र की पकड़ कमजोर हो गई है। पर अब पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाकर सारे कयासों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन