{"_id":"64591cc9c9fd55b3e5071ea3","slug":"lucknow-news-atiq-s-properties-worth-more-than-100-crores-will-be-seized-in-prayagraj-ed-starts-action-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : प्रयागराज में अतीक की 100 करोड़ से अधिक कीमत की संपत्तियां होंगी जब्त, ईडी ने कार्रवाई शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : प्रयागराज में अतीक की 100 करोड़ से अधिक कीमत की संपत्तियां होंगी जब्त, ईडी ने कार्रवाई शुरू की
Mon, 08 May 2023 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 May 2023 09:31 PM IST
सार
प्रयागराज की संपत्तियों को जब्त करने के बाद अतीक की नोएडा, दिल्ली, लखनऊ समेत कई शहरों की संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। ईडी के अधिकारियों ने इस संपत्तियाें की रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति संबंधित शहरों के निबंधन कार्यालयों से मांगी है।
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
विस्तार
माफिया अतीक अहमद की प्रयागराज स्थित 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त करने की कवायद ईडी ने शुरू कर दी है। नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद इन संपत्तियों को जब्त करने की कागजी कार्यवाही हो रही है। इसी महीने इन संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेजों में इन संपत्तियों की कीमत करीब 28 करोड़ रुपये हैं, जबकि इनकी बाजार कीमत 100 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन
प्रयागराज की संपत्तियों को जब्त करने के बाद अतीक की नोएडा, दिल्ली, लखनऊ समेत कई शहरों की संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। ईडी के अधिकारियों ने इस संपत्तियाें की रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति संबंधित शहरों के निबंधन कार्यालयों से मांगी है। इनमें से अधिकतर संपत्तियां अतीक ने अपने करीबियों के नाम से खरीदी थी। वहीं, ईडी को अतीक की जिन बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, उनको बेनामी एक्ट के तहत जब्त करने की कवायद भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन