{"_id":"64bec1a370b1a8c3f30dbab5","slug":"lucknow-news-apna-dal-wants-more-seats-this-time-anupriya-has-demanded-five-seats-in-nda-meeting-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : इस बार अधिक सीट चाहता है अपना दल, एनडीए की बैठक में अनुप्रिया कर चुकी हैं पांच सीटों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : इस बार अधिक सीट चाहता है अपना दल, एनडीए की बैठक में अनुप्रिया कर चुकी हैं पांच सीटों की मांग
Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
सार
अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भाजपा नेतृत्व के सामने कम से कम पांच सीटों पर दावेदारी पेश की है । इनमें से मिर्जापुर से खुद अनुप्रिया सांसद हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, फतेहपुर और जालौन सीट की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक होने के बाद अब सहयोगी दलों में सीटों को लेकर मंथन शुरू हो गया है । सुभासपा और निषाद पार्टी के साथ ही अपना दल (एस) भी अपने लिए सीटों का चयन करने में जुट गया है। किसके कोटे में कितनी सीटें जाएंगी, यह तो अभी तय नहीं है। पर सभी सहयोगी दल अपने लिए उपयुक्त सीटों की तलाश की शुरू कर दी है। जहां तक अपना दल (एस) की बात है तो वह पिछली बार की तुलना में जहां इस बार अधिक सीट चाहता है, वहीं 2019 में मिली सोनभद्र सीट को भी बदलना चाहता है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि 18 जुलाई को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठक पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सीटों को लेकर अपनी दावेदारी कर दी है, लेकिन अभी तक उसपर फैसला नहीं हुआ है । सूत्रों की माने तो अनुप्रिया ने भाजपा नेताओं से यह भी अनुरोध किया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में सीटें तय करते हुए उनके दल के विधायकों की संख्या बल का भी ध्यान रखा जाए। यानि दूसरे सहयोगी दलों से उन्हें अधिक सीट मिलनी चाहिए । उनके प्रस्ताव पर भाजपा ने हामी भी भरी है, लेकिन अपना दल को कितनी सीटें मिलेंगी, यह बाद में साफ होगा ।
विज्ञापन
उधर सूत्रों का कहना है कि अपना दल इस बार सोनभद्र सीट भी बदलना चाहता है। 2019 में यह सीट अपना दल के कोटे में दी गई थी और इस पर पकौड़ी लाल कोल सांसद हैं । अगर ऐसा हुआ तो कोल चुनाव मैदान से बाहर हो जाएंगे। पार्टी नेतृत्व सोनभद्र के स्थान पर बुंदेलखंड की कोई कुर्मी बहुल सीट लेना चाहता है। वैसे पार्टी की पहली पसंद जालौन है। इसके अलावा पार्टी की दावेदारी प्रतापगढ़ पर भी है। यह सीट 2014 में अपना दल के ही पास थी, लेकिन 2019 में इस सीट को भाजपा ने वापस ले लिया था और इस सीट पर अपना दल के ही विधायक संगमलाल गुप्ता को चुनाव लड़ाया था । इस बार इसी सीट पर फिर से दावेदारी है।
विज्ञापन
पांच सीटों पर दावेदारी
सूत्रों के मुताबिक अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भाजपा नेतृत्व के सामने कम से कम पांच सीटों पर दावेदारी पेश की है । इनमें से मिर्जापुर से खुद अनुप्रिया सांसद हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, फतेहपुर और जालौन सीट की भी मांग की गई है। पार्टी का मानना है कि जब 6 व 8 विधायकों वाले दूसरे सहयोगियों को दो से तीन सीटें देने की बात हो रही है तो 13 विधायकों वाले अपना दल को तो कम से कम पांच सीट मिलनी ही चाहिए।