फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: An angry woman vandalized after setting up shop on the road, video viral

Lucknow News : सड़क पर दुकान लगाने से नाराज महिला ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

Mon, 24 Oct 2022 04:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Oct 2022 04:17 PM IST
सार

चौकी प्रभारी आलोक शुक्ल के मुताबिक घटना सुबह नौ बजे के करीब की है। महिला ने खुद को राम मनोहर लोहिया में इमरजेंसी का डॉक्टर बताया है। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर सड़क की दूसरी पट्टी पर रहती है। दुकानदार जुबैल, रुबीना और शमशाद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: An angry woman vandalized after setting up shop on the road, video viral
महिला की दबंगई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम में सड़क पर लगी दुकानों में महिला ने तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। सड़क पर लगी दुकानों से नाराज महिला ने हाथों में डंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की। महिला द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन


लखनऊ में दिवाली पर महिला डॉक्टर का मिट्टी के दीये तोड़ने का वीडियो सामने आया है। इसमें डॉक्टर महिला पटरी के दुकानदारों को धमकाते हुए बैट और वाइपर से मिट्टी के बर्तनों और खिलौनों को तोड़ते दिखाई दे रही है। गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला के खिलाफ तोड़फोड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी आलोक शुक्ल के मुताबिक घटना सुबह नौ बजे के करीब की है। महिला ने खुद को राम मनोहर लोहिया में इमरजेंसी का डॉक्टर बताया है। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर सड़क की दूसरी पट्टी पर रहती है। दुकानदार जुबैल, रुबीना और शमशाद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के सामने दुकान लगाने का कर रही थी विरोध
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पत्रकारपुरम की रहने वाली महिला डॉक्टर अंजू गुप्ता का पटरी दुकानदारों से अभद्रता करने और दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ था। पत्रकारपुरम चौकी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर अंजू ने सफाई देते हुए कहा कि घर के सामने दुकान लगने से जाम लग जाता है। विरोध पर ग्राहक से लेकर दुकानदार तक लड़ने लगते है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ।




महिला डॉक्टर के तोड़ फोड़ करते ही लगी भीड़
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला डॉक्टर अंजू गुस्से में पटरी पर मिट्टी का सामान बेचने वाले दुकानदारों को धमकाते हुए तोड़फोड़ कर रही है। साथ ही राहगीरों के विरोध पर उनसे उलझती नजर आ रही है। वहां पर हंगामा बढ़ने पर जाम की स्थित बन जाती है। इसके बाद महिला धमकी देते हुए चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed