फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: All the State Committee and all the coordinators will be invited for Mayawati's nephew's wedding

Lucknow News : मायावती के भतीजे की शादी में सभी स्टेट कमेटी और सभी कोआर्डिनेटरों को जाएगा न्यौता

Tue, 07 Mar 2023 03:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Mar 2023 03:40 PM IST
सार

अशोक सिद्धार्थ लंबे समय से मायावती के खास रहे हैं। वह भी चिकित्सक थे। वर्ष 2008 में मायावती के कहने पर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वर्ष 2009 में वह एमएलसी रहे। बसपा ने उन्हें 2016 में राज्यसभा भेजा था।

विज्ञापन
Lucknow News: All the State Committee and all the coordinators will be invited for Mayawati's nephew's wedding
आकाश आनंद

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी के लिए सभी राज्यों की बसपा राज्य समितियों एवं प्रदेश के सभी कोआर्डिनेटरों को न्यौता भेजा जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश एवं जिला स्तर पर भी न्यौते भेजे जाने की तैयारी है। इसे अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की शादी 26 मार्च को है। उनकी शादी पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ से होने जा रही है। प्रज्ञा चिकित्सक हैं। इस समय वह एमडी कर रही हैं। वहीं मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने लंदन से एमबीए किया है। वैसे तो दिल्ली, नोएडा या गुड़गांव में शादी समारोह का आयोजन होने की बात कही जा रही थी, पर गुड़गांव को प्राथमिकता देने की बात सामने आ रही है। उधर, सबकी नजर इस पर है कि इस आयोजन में किस किसको बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शादी में वर्तमान एवं पूर्व के सभी बसपा सांसद एवं विधायक, केंद्रीय कोआर्डिनेटर, प्रदेश कमेटी, जोन एवं मंडल कोआर्डिनेटर तथा जिलाध्यक्षों को बुलाने की तैयारी है। इसके अलावा जिलेवार कुछ अलग अलग लोगों को भी बुलाया जाएगा। विपक्ष के भी सभी बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी है। इसके लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास रहे हैं अशोक सिद्धार्थ
अशोक सिद्धार्थ लंबे समय से मायावती के खास रहे हैं। वह भी चिकित्सक थे। वर्ष 2008 में मायावती के कहने पर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वर्ष 2009 में वह एमएलसी रहे। बसपा ने उन्हें 2016 में राज्यसभा भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed