{"_id":"650f050009eb0cb1e9003873","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-sp-will-not-ask-for-seats-in-india-alliance-but-will-give-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, इंडिया गठबंधन में सपा सीटें मांगेगी नहीं, बल्कि देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, इंडिया गठबंधन में सपा सीटें मांगेगी नहीं, बल्कि देगी
Sun, 24 Sep 2023 08:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:05 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सपा सीटें मांगेगी नहीं, बल्कि देगी। साथ ही कहा कि घोसी उप चुनाव ने यह संदेश दिया है कि अगर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आंदोलनकारी बनकर चुनाव लड़ाएं तो जीत पक्की हो जाती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सपा सीटें मांगेगी नहीं, बल्कि देगी। साथ ही कहा कि घोसी उप चुनाव ने यह संदेश दिया है कि अगर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आंदोलनकारी बनकर चुनाव लड़ाएं तो जीत पक्की हो जाती है। इस उपचुनाव में आपस में लड़ाने वाली भाजपा की राजनीतिक को करारी मात मिली है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घोसी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने घोसी में प्रशासन के जरिये बहुत दबाव बनाया। नेताओं को रेड कार्ड दिए, मुस्लिम भाइयों को मतदान से रोकने को तमाम तरह से दबाव बनाया। घोसी की जीत ने नया रास्ता दिखाया है। कार्यकर्ता और नेता अपना चुनाव समझकर और आंदोलनकारी बनकर सरकार के खिलाफ एक हो जाएं तो जीत भी मिलेगी और संदेश भी बड़ा जाएगा।
विज्ञापन
घोसी की जनता ने सिर्फ एक विधायक नहीं, देश के नए भविष्य का रास्ता भी चुना है। वहां की जनता ने मतदाता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी की तरह वोट डालकर बता दिया है कि लोकतांत्रिक क्रांति कैसे संभव है। इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन में सीट मांग नहीं रही है, सीट दे रही है। गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से मिलकर सीटों पर बात हो जाएगी। हमने पहले भी गठबंधन किए थे और समाजवादी पार्टी ने त्याग किया था। इस बार लड़ाई बड़ी है। समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलेगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में सपा मजबूत, गठबंधन में करेंगे बात
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कई सीटों पर मजबूत है। इंडिया गठबंधन में बात करके मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए फैसला करेंगे। बसपा सांसद दानिश अली के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि दानिश अली सपा-बसपा गठबंधन में चुनाव जीते थे, इसलिए वह सपा के भी हैं। भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी जैसे नेताओं पर हमेशा के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लग जाना चाहिए। भाजपा के कई नेताओं ने इसी तरह के बयान दिए हैं।
घोसी उपचुनाव जिताने वाले कार्यकर्ता सम्मानित
सपा प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश ने घोसी उपचुनाव में सपा की जीत में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं और पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह, रंजना अहिरवार, दूधनाथ यादव आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा को हराकर घोसी के लोगों ने सर्वसमाज की एकता की नई मिसाल पेश की है। नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में सपा 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
बैठक के दौरान अखिलेश ने बसपा छोड़कर आए शिवचंद राम और सुभासपा छोड़कर आई सीमा राजभर को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद और मनोज पासवान द्वारा सम्पादित सामाजिक न्याय संवाद पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव, रामअचल राजभर, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, हाजी इरफान सोलंकी आदि उपस्थित रहे।