{"_id":"652bfe4bdc95d80ae906cfe9","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-maharaja-agrasen-was-the-first-pioneer-of-socialism-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे महाराजा अग्रसेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे महाराजा अग्रसेन
Sun, 15 Oct 2023 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 15 Oct 2023 08:29 PM IST
सार
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शारदीय नवरात्र पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सबको नवशक्ति, नव संकल्प से परिपूर्ण करे और सबके जीवन को मंगलमय बनाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश सपा मुख्यालय पर महाराजा अग्रसेन की जंयती मनाई गई। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रोहा राज्य के राजा थे। वे महादानी और समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे।
विज्ञापन
उन्होंने जिन जीवन मूल्यों को ग्रहण किया, उन्हें अपने शासन काल में स्थापित किया और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया। महाराजा अग्रसेन ने ही यज्ञों में पशुबलि बंद कराई थी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, अपर्णा बंसल जैन, सुनील जैन, रिंकु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अखिलेश ने दी शारदीय नवरात्र की बधाई
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शारदीय नवरात्र पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सबको नवशक्ति, नव संकल्प से परिपूर्ण करे और सबके जीवन को मंगलमय बनाए। उन्होंने कहा कि नवरात्र मां भगवती की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है।
विज्ञापन