{"_id":"63c5541da55f765c7d11d4fd","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-farmers-are-being-exploited-in-every-way-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, किसानों का हर तरह से हो रहा शोषण, गन्ना तौल से लेकर धान खरीद में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, किसानों का हर तरह से हो रहा शोषण, गन्ना तौल से लेकर धान खरीद में लापरवाही
Mon, 16 Jan 2023 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:11 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को कर्जमाफी, बिजली में राहत, आय दोगुनी करने का भरोसा दिया गया। लेकिन अब भाजपा ने इन सभी वादों को भुला दिया है। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। गन्ना किसान ठंड में तौल के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान का हर तरह से शोषण हो रहा है। वोट लेने के लिए किसानों को तमाम लुभावने सपने दिखाए गए, लेकिन बाद में भाजपा ने उनके लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को कर्जमाफी, बिजली में राहत, आय दोगुनी करने का भरोसा दिया गया। लेकिन अब भाजपा ने इन सभी वादों को भुला दिया है। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। गन्ना किसान ठंड में तौल के लिए इंतजार कर रहे हैं। कई जिलों में नलकूप खराब हैं। कन्नौज में किसान आलू के बाद टमाटर के गिरे भाव से परेशान हैं। ठंड में टमाटर के पौधों को बचाने के लिए बार.बार दवा के छिड़काव से फसल की लागत बढ़ गई है। चंदौली, बलरामपुर आदि जिलों में धान की खरीद नहीं हो पा रही है। छुट्टा पशु अलग से परेशानी का सबब बने हैं।
विज्ञापन
अयोध्या जाएगा सपा का प्रतिनिधि मंडल
सपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 18 जनवरी को अयोध्या जाएगा। यहां रसड़ा गांव में भेड़ चराने वाले दो सगे भाइयों लल्लन पाल व तुलसीराम पाल और दर्जनों भेड़ों की बिल्वहरि घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटने से हुई मौत मामले की जानकारी करेगा। शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना देगा।
विज्ञापन