{"_id":"65a00cb695cbf1efae047253","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-bjp-is-making-names-of-sp-supporters-disappear-from-the-voter-list-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा गायब करा रही वोटर लिस्ट से सपा समर्थकों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा गायब करा रही वोटर लिस्ट से सपा समर्थकों के नाम
Thu, 11 Jan 2024 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:55 PM IST
सार
गुरुवार को राज्य मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के सभी विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक में अखिलेश ने समाजवादी पार्टी का वोट खिसकने से रोकने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार और प्रशासन मिलकर ने सपा समर्थकों के नाम वोटरलिस्ट से या तो डिलीट कर दिए या दूसरे बूथों में शामिल कर दिए गए, ताकि वे अपना वोट न डाल सकें। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चलाएं। किसी भी वोटर का नाम छूटने न पाए। इसकी तैयारी अभी से विधानसभा स्तर पर करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को राज्य मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के सभी विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक में अखिलेश ने समाजवादी पार्टी का वोट खिसकने से रोकने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर हैं। आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग भू माफिया बन गए हैं और जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी, भाजपा नेता और कार्यकर्ता मिलकर बड़े पैमाने पर जमीनें हड़प रहे हैं। सपा प्रमुख ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो रहा है। उनके बजट में कटौती नहीं होनी चाहिए। सरकार के पास पीडीए के आंकड़ों को लेकर कोई जवाब नहीं है।
वैश्विक निवेशक सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 40 लाख करोड़ के पूंजीनिवेश का सपना दिखाया, लेकिन पता नहीं कहां कौन सा उद्योग लगा? किसको कौन सी नौकरी मिली? आज किसानों को अपना खेत बचाने के लिए तार लगाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं, अस्पतालों में इलाज नहीं है। सपा सरकार में कैंसर इंस्टीट्यूट बना था। कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि हत्या और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगनी नहीं की। अब किसानों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद का दाम उतना ही है लेकिन खाद की बोरी का वजन 50 किलो से घटाकर 40 किलो कर दिया गया है। एक नामी बिस्कुट ब्रांड का नाम लेते हुए कहा कि वजन घटाकर मुनाफा बनाए रखने का तरीका भाजपा ने उसी बिस्कुट ब्रांड से सीखा है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों का दस लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है लेकिन किसानों का कर्ज नहीं माफ किया गया।