फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, BJP fails in bringing development, takes cover of God and religion

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, विकास कराने में विफल भाजपा लेती है ईश्वर व धर्म की आड़

Sun, 07 Jan 2024 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Jan 2024 08:21 PM IST
सार

अखिलेश सपा के राज्य मुख्यालय समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें कई राज्यों के अधिवक्ता शामिल हुए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज जागरूक और प्रभावशाली है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, BJP fails in bringing development, takes cover of God and religion
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विकास कराने में विफल भाजपा और उसकी सरकारें धर्म और भगवान के पीछे छिपने का काम करती हैं। वर्ष 2014 से लेकर अब तक देश में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बदलाव होना तय है।

विज्ञापन


अखिलेश सपा के राज्य मुख्यालय समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें कई राज्यों के अधिवक्ता शामिल हुए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज जागरूक और प्रभावशाली है। अधिवक्ता समाज समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और एजेंडे को आम जनता तक पहुंचाने में कामयाब हो गया तो परिवर्तन तय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न सीमाएं सुरक्षित है और न किसान और जवान सुरक्षित है। बड़ी संख्या में लोग बैंकों का पैसा लेकर विदेश भाग गए। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों व महिलाओं सभी को धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा प्रधानों के बजट का पैसा काट कर विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। समाजवादी सरकार को जब भी मौका मिला तो प्रदेश अधिवक्ताओं के लिए काम किया। समाजवादी सरकार ने अधिवक्ताओं के चैंबरों की व्यवस्था की। लखनऊ की नई हाईकोर्ट बिल्डिंग समाजवादी सरकार में बनी। भाजपा सरकार उसका रखरखाव तक नहीं कर पा रही है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। लड़़ाई बाबा साहब के संविधान और बुल्डोजर के बीच है। बैठक में अधिवक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल, प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आईपी सिंह, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव सरदार आलोक सिंह ने भी विचार रखे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे।

न्यायिक सेवा में मिले आरक्षण
अधिवक्ता सभा ने अखिलेश यादव को 12 सूत्री एजेंडा भी सौंपा। इसमें चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका तय करने, विधिक सलाहकार समिति बनाने, आरक्षण का लाभ न्यायिक सेवा में देने, राष्ट्रीय न्यायिक सेवा आयोग के गठन, वक्फ संपत्तियों के सर्वेक्षण और अल्पसंख्यकों को सुरक्षा आदि देने की मांग की गई है।


बसपा के साथ गठबंधन की खबरों में कोई दम नहीं : अखिलेश
अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन में बसपा को लेकर किए गए एक सवाल पर कहा कि इस तरह की खबरों में कोई दम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार सब कुछ जानते हुए भी बात को जलेबी की तरह घुमाते हैं। अखिलेश ने बसपा प्रमुख मायावती के सपा को अपने गिरेबान में झांकने के सवाल पर कहा कि इस विषय में कोई चर्चा नहीं करनी चाहिए। इंडिया गठबंधन भाजपा का मुकाबला करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed