फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, Bihar government's decision to conduct caste census is welcome

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, जातीय जनगणना कराने का बिहार सरकार का फैसला स्वागत योग्य

Sun, 22 Jan 2023 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Jan 2023 09:41 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज का हाल देखना चाहिए, जिसकी नींव उन्होंने खुद रखी थी। इसी तरह जनेश्वर मिश्र, रिवर फ्रंट आदि को भी भाजपा सरकार ने तहस नहस कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, Bihar government's decision to conduct caste census is welcome
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा दे सकती है। समाजवादी विचारधारा सबको बराबरी का हक और सम्मान देती है। भाजपा सरकार समाज में नफरत और भेदभाव बढ़ा रही है। भाजपा संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रही है। यह सरकार सामाजिक न्याय की दुश्मन और पिछड़ों, दलितों की विरोधी है। वह रविवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने केबाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा जातीय जनगणना के पक्ष में रही है। भाजपा को भी जनगणना करानी चाहिए। बिहार सरकार जातीय जनगणना कराने का फैसला लेकर अच्छा कदम उठाया है। लोकसभा चुनाव की रणनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हो या तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, ये सभी नेता विपक्षी ताकत को बढ़ाने में जुटे हैं। भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। वह सभी 80 सीटें हार सकती है। अब 388 दिन ही बचे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज का हाल देखना चाहिए, जिसकी नींव उन्होंने खुद रखी थी। इसी तरह जनेश्वर मिश्र, रिवर फ्रंट आदि को भी भाजपा सरकार ने तहस नहस कर दिया है। भाजपा ऐसे कानून बना रही है जिससे पूरी सरकार प्राइवेट हाथों में चली जाए। इसी तरह से एक कानून ब्रिटेन में पास हुआ था। उसके बाद भारत में कारोबार करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार बन गई थी। भाजपा सरकार भी उसी रास्ते पर काम कर रही है। प्रदेश और देश की बिगड़ी स्थिति को समाजवादी विचारधारा ही सुधार सकती है। निवेश के सवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि 17 लाख करोड़ का निवेश आ रहा है। जब दूसरे प्रदेशों में भी इसी तरह से निवेशक सम्मेलन हो रहे हैं तो वहां से यहां निवेश कैसे आएगा?  भाजपा सरकार जनता को सिर्फ धोखा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed