फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh said, stray animals are taking lives, the government could not get rid of them

Lucknow News : अखिलेश बोले, छुट्टा जानवर ले रहे हैं जान, सरकार नहीं दिला पाई निजात

Tue, 03 Jan 2023 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Jan 2023 07:16 PM IST
सार

भाजपा ने चुनाव में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था लेकिन वह झूठा साबित हुआ है। प्रधानमंत्री ने भी चुनावी जनसभा में छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh said, stray animals are taking lives, the government could not get rid of them
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। छुट्टा पशु किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं। सांड़ो के हमलों में लगातार किसानों और आम लोगों की जानें जा रही है । भाजपा ने चुनाव में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था लेकिन वह झूठा साबित हुआ है। प्रधानमंत्री ने भी चुनावी जनसभा में छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के 6 साल में कई दर्जन किसान और आम लोग आवारा पशुओं के हमले में अपनी जान गवां चुके हैं। पूरे राज्य में छुट्टा जानवरों का आतंक है। संभल, मेरट और चंदौली में सांड ने किसान को मार डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आवारा जानवरों की विकराल होती समस्या के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। किसानों की रौंदी गई फसल पर सरकार ने मुआवजा तक नहीं दिया है। आवारा पशुओं के हमलों में मृतकों के आश्रितों को भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों के हित में भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


सपाइयों ने मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
सपाइयों ने समाजसेवी और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय एवं विभिन्न जिला मुख्यालयों में उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। सपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुआई में जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, आरके वर्मा, विकास यादव, अमरनाथ मौर्य, अनिल यादव मास्टर, वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, डॉ हरिश्चन्द्र., चिंता यादव, विनीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेलवी एवं प्रयागराज जाएगा प्रतिनिधि मंडल
सपा का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सात जनवरी को रायबरेली केग्राम दोहरी जाकर रोहित पासी के उत्पीड़न के मामले की जानकारी लेगा। इसी तरह आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 12 जनवरी को प्रयागराज जाएगा। यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर अजय यादव द्व्रा आयोजित महापंचायत में हिस्सा लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed