फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh said, BJP ruined the future of the youth

Lucknow News : अखिलेश ने कहा, भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया

Mon, 02 Jan 2023 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

जारी बयान में सोमवार को सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दिसंबर महीने में देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है। जो पिछले 16 माह में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh said, BJP ruined the future of the youth
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है। बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग व्यापार और छोटे उद्योगधंधों को चौपट कर दिया है।

विज्ञापन


जारी बयान में सोमवार को सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दिसंबर महीने में देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है। जो पिछले 16 माह में सबसे ज्यादा है। संतकबीर नगर में अकेले 50 से अधिक पावरलूम कारखाने बंद हो गए हैं। भाजपा का हर साल 2 करोड़ नौकरी और कालाधन वापसी के बाद 15-15 लाख रुपये देने का वादा जुमला था। भाजपा सरकार से आम जनता और नौजवानों का भरोसा उठ गया है।
विज्ञापन

          
अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा अन्याय
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. हालत यह हैकि हल्द्वानी में रेलवे ने अतिक्रमण केनाम पर करीब पांच हजार अल्पसंख्यक परिवारों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। पार्टी का 10 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल चार जनवरी को हल्द्वानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यपारियों का हो रहा उत्पीड़न
समाजवादी व्यापार सभा से आरोप लगाया कि भाजपा शासन में व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। पार्टी से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेशभर में भाजपा की पोल खोलनी शुरू कर दी है। इसके लिए व्यापारी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed