{"_id":"62c5b71d6d13f7538e2e0cc0","slug":"lucknow-news-akhilesh-said-bjp-has-given-the-gift-of-inflation-to-the-public-the-decision-of-the-gst-council-will-increase-the-price-of-every-item","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश बोले- भाजपा ने जनता को दिया महंगाई का उपहार, जीएसटी काउंसिल के फैसले से हर सामान के बढ़ेंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश बोले- भाजपा ने जनता को दिया महंगाई का उपहार, जीएसटी काउंसिल के फैसले से हर सामान के बढ़ेंगे दाम
Thu, 07 Jul 2022 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:14 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में नान ब्रांडेड आटा, दाल और अनाज पर भी पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जनता को महंगाई का उपहार मिला है। भाजपा सरकार ने रसोई गैस से लेकर आटा, दाल तक के दाम बढ़ा दिए हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। पांच किलो घरेलू सिलेंडर के दाम 18 रुपये बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
जीएसटी काउंसिल की बैठक में नान ब्रांडेड आटा, दाल और अनाज पर भी पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों की चर्चा तो जोरशोर से कर रही है, लेकिन आम आदमी की तकलीफों पर उसका जरा भी ध्यान नहीं है। जनता भाजपा की कुनीतियों से बुरी तरह परेशान है। व्यापारी और उपभोक्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता के भले बुरे से कोई वास्ता नहीं रहता है। ऐसे में प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी।
विज्ञापन