फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh focused on farmers instead of caste and religion, scratched old wounds on the pretext

Lok Sabha Elections : अखिलेश का जाति-धर्म के बजाय किसानों पर फोकस, लखीमपुर कांड के बहाने पुराने जख्म कुरेदे

Sat, 13 Apr 2024 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 13 Apr 2024 12:51 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रचार का आगाज तराई की धरती से किया। पीलीभीत भाजपा का गढ़ माना जाता है, क्योंकि यहां की लोकसभा सीट के साथ-साथ सभी विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का कब्जा है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh focused on farmers instead of caste and religion, scratched old wounds on the pretext
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीलीभीत में अपनी पहली चुनावी सभा में जाति-धर्म के बजाय किसानों पर फोकस किया। उन्होंने लखीमपुर कांड के बहाने किसानों के पुराने जख्मों को कुरेदने की कोशिश की। साथ ही कहा कि किसानों की आवाज उठाने के चलते भाजपा के सांसद वरुण गांधी मंच पर स्थान नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रचार का आगाज तराई की धरती से किया। पीलीभीत भाजपा का गढ़ माना जाता है, क्योंकि यहां की लोकसभा सीट के साथ-साथ सभी विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का कब्जा है। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष ने यहां जाति-धर्म से जुड़े किसी भी मुद्दे को छुआ तक नहीं। उन्होंने मुख्य रूप से किसानों के दर्द और भ्रष्टाचार पर ही वार किया।
विज्ञापन


उन्होंने छुट्टा जानवरों और बाघों-तेंदुओं का सामना कर रहे किसानों की दुश्वारियों को सामने रखा। इसके माध्यम से वे यह भी बताना नहीं भूले कि भाजपा सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि सरकार बनने पर 15 दिन के अंदर छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन, यह समस्या आज तक जस की तस बनी हुई है। ढाई साल पहले हुए लखीमपुर कांड का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों पर कार चढ़वाने वालों को दोबारा टिकट देकर सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 30 वर्षों से पीलीभीत से मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी ही जीतते रहे हैं, लेकिन भाजपा ने इस बार वरुण का टिकट काटकर यहां से पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। वरुण गांधी का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जो किसान आंदोलन के समर्थन में बोलते थे, उनके साथ भाजपा ने क्या सुलूक किया, सबके सामने है।


कुल मिलाकर अखिलेश ने वरुण समर्थकों के गुस्से को हवा देने का काम किया, ताकि उसका रणनीतिक फायदा सपा को मिल सके। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी के ट्रांसफर घपले में दिल्ली से लाए गए इनके ओएसडी तक को हटाया गया। उन्होंने यहां भाईचारे की गंगा-जमुनी तहजीब की याद भी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed