{"_id":"6584526c792f82733206b8e8","slug":"lucknow-news-akhilesh-alleges-bjp-government-has-ruined-the-health-system-of-the-state-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश का आरोप, भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश का आरोप, भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया
Thu, 21 Dec 2023 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:29 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में अभी तक एक भी जिला स्तर के अस्पताल का निर्माण नहीं कराया है, जहां गरीबों का मुफ्त इलाज हो सके।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। राजधानी लखनऊ के बड़े अस्पतालों से लेकर जिले तक के अस्पताल अराजकता के शिकार है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में अभी तक एक भी जिला स्तर के अस्पताल का निर्माण नहीं कराया है, जहां गरीबों का मुफ्त इलाज हो सके। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मरीजों को 108 एम्बुलेंस सेवा भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अराजकता की स्थिति देखकर जनता सवाल पूछती है कि प्रदेश में कोई स्वास्थ्य मंत्री है या नहीं है। पीजीआई लखनऊ में आपरेशन थियेटर में आग लगना बेहद गंभीर विषय है।
विज्ञापन