{"_id":"62c7c64ad72a7046356a2187","slug":"lucknow-news-additional-chief-secretary-energy-to-avneesh-awasthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अवनीश अवस्थी को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज, मंत्री से समन्वय न होने के चलते देवराज से लिया गया चार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अवनीश अवस्थी को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज, मंत्री से समन्वय न होने के चलते देवराज से लिया गया चार्ज
Fri, 08 Jul 2022 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:55 PM IST
सार
शासन ने अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार भी दे दिया है। अभी तक पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज प्रमुख सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।
विज्ञापन
अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एम देवराज से ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त चार्ज हटा लिया गया है। उनके स्थान पर अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी को ऊर्जा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। माना जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा के साथ बेहतर समन्वय न बन पाने के कारण एम देवराज से अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
अप्रैल में रिटायर हुए एपीसी आलोक सिन्हा के पास ऊर्जा विभाग का भी अतिरिक्त चार्ज था। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी अतिरिक्त चार्ज के रूप में एम देवराज को दी गई। सूत्रों का कहना है कि विभाग के कई मुद्दों पर ऊर्जा मंत्री और एम देवराज के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। कोयले के आयात को लेकर भी दोनों की भिन्न राय सामने आई थी। बिजली संकट पर मंत्री की ओर से विभाग को अक्षम ठहराए जाने पर अंदरखाने ये मतभेद और बढ़ गए। तबादलों के मामले में भी यही स्थिति देखने को मिली। इस मामले में अवनीश अवस्थी और एम देवराज से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन