फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Accident on Lucknow-Sitapur highway, car collides with parked crane, two friends died

VIDEO: हादसे के समय रफ्तार में थी कार, वीडियो में दिखा भीषण हादसा, दो दोस्तों की हुई मौत

Wed, 18 Sep 2024 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Sep 2024 12:43 AM IST
सार

कार काफी रफ्तार में थी। टक्कर लगने के बाद कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों भीतर की दब गए। पुलिस ने दमकल की टीम को बुलाया। कार के दरवाजे व अन्य हिस्से को काटकर दोनों को निकाला। तकरीबन एक घंटे तक दोनों भीतर फंसे रहे।
 

विज्ञापन
Lucknow News: Accident on Lucknow-Sitapur highway, car collides with parked crane, two friends died
हादसे में मृतक को ले जाते पुलिसकर्मी व क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर हाईवे पर सोमवार देर रात खड़ी क्रेन में पीछे से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बीकेटी निवासी नवीन पुष्कर (28) अपने दोस्त सौरभ (27) सोमवार देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे आए थे। रात तकरीबन पौने दो बजे दोनों कार से वापस बीकेटी लौट रहे थे। आईआईएम तिराहे से पहले फ्लाईओवर शुरू होने से ठीक पहले सड़क किनारे खड़ी क्रेन से उनकी कार टकरा गई। पुलिस ने दोनों को ट्रामा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। नवीन मूलरूप से औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के चपटा गांव के रहने वाले थे जबकि सौरभ अजीतमल के फूलपुर गांव के थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


रफ्तार में थी कार, घंटे भर फंसे रहे
कार काफी रफ्तार में थी। टक्कर लगने के बाद कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों भीतर की दब गए। पुलिस ने दमकल की टीम को बुलाया। कार के दरवाजे व अन्य हिस्से को काटकर दोनों को निकाला। तकरीबन एक घंटे तक दोनों भीतर फंसे रहे।
विज्ञापन


हाइवे पर अंधेरा, हादसे की बड़ी वजह
हाईवे पर अंधेरा रहता है। सड़क किनारे खड़ी क्रेन शायद कार चलाने वाले को नहीं दिखी। पूरी रफ्तार से कार टकराई। आगे के दोनों एयरबैग भी खुल गए लेकिन तब भी किसी की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed