फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 25 thousand students will decorate 24 lakh lamps in Ayodhya, Inter students will also participat

Lucknow News : अयोध्या में 25 हजार छात्र-छात्राएं सजाएंगे 24 लाख दीये, इंटर के विद्यार्थी भी होंगे शामिल

Tue, 24 Oct 2023 07:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Oct 2023 07:51 AM IST
सार

इसमें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कालेजों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हैं। इस बार पहली बार इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: 25 thousand students will decorate 24 lakh lamps in Ayodhya, Inter students will also participat
अयोध्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव में 11 नवंबर को 24 लाख दीये सजाए जाएंगे। लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं व शिक्षक 24 लाख दीपों की लड़ियां सजाएंगे। इसमें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कालेजों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हैं। इस बार पहली बार इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपों की लड़ियां सजाने व जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के हजारों छात्र इसमें शामिल होते हैं। पिछले वर्ष 21 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने दीपोत्सव को दिव्यता और भव्यता दी थी। यह संख्या इस बार 25 हजार होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष इंटर कॉलेजों के चार हजार छात्र-छात्राएं भी शामिल किए जाएंगे। दीपक बिछाने के करीब एक सप्ताह पहले घाट समन्वयक, ग्रुप लीडर को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। स्वयंसेवकों को आई कार्ड जारी किया जाएगा। इस बार इसमें क्यूआर कोड लगा रहेगा। जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में 21 लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए 24 लाख दिए सजाए जाएंगे। हम इस बार फिर रिकॉर्ड बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed